
Kal Ka Mausam, 17 March 2026: देश के कई राज्यों में अचानक मौसम बदल गया है। दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मार्च के महीने में ही यहां लोगों को मई जून वाली गर्मी का का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च से नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिलेगा। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जगहों पर गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय 10 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17, 18 और 19 मार्च के दौरान राजस्थान के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। इसके साथ ही बिजली गरजने और आंधी चलने का अभी अलर्ट है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
IMD के अनुसार बिहार में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खास तौर पर खुले स्थानों पर रहने या खेतों में काम करने वाले किसानों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।
छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गर्मी बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
उत्तरप्रदेश में भी प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तरप्रदेश के कई जिलों में 17 और 19 मार्च को बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गरजने और तेज़ हवा के चलने की भी संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से आराम मिल सकता है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड,पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 16, 19 और 20 मार्च को जबकि 18 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में छिटपुट ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है।
प्री-मानसून के दस्तक देने से देश के कई इलाकों में हल्की-रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 17, 18 और 19 मार्च को उत्तरपश्चिम भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी और मध्य भारत और उत्तरीपूर्व भारत में कई जगह हल्की-रिमझिम बारिश होगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
More