
कल का मौसम, 22 अप्रैल 2026: अप्रैल का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी जून जैसी लग रही है। सूर्यदेव की बढ़ती चमक के बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने एक,दो नहीं बल्कि पूरे 12 राज्यों में बादलों के बरसने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल यानी 22 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सूर्यदेव कुछ ज्यादा ही चमक रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना है। IMD ने 24 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। IMD ने राज्य के कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार,वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर, गाजीपुर और सोनभद्र में कल लू चल सकती है। इसके अलावा आने वाले दो दिनों तक गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। यूपी में बढ़ते गर्मी के प्रकोप के देखते हुए पूरे प्रदेश में 1 से कक्षा 8 तक के स्कूल टाइम में परिवर्तन किया गया है। राज्य में कल से भी स्कूल सुबह 7:30 से 12:30 तक चलेंगे।
| शहर | अधिकतम तापमान (22 अप्रैल, 2026) | न्यूनतम तापमान (22 अप्रैल, 2026) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 42°C | 22°C |
| मुंबई | 35°C | 25°C |
| चेन्नई | 38°C | 28°C |
| कोलकाता | 38°C | 28°C |
| लखनऊ | 42°C | 27°C |
| पटना | 42°C | 27°C |
| रांची | 39°C | 23°C |
| भोपाल | 42°C | 24°C |
| जयपुर | 39°C | 27°C |
| शिमला | 27°C | 17°C |
| नैनीताल | 27°C | 18°C |
यूपी की तरह बिहार में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक बिहार के लोगों को गर्मी तड़पाने वाली है। हालांकि उसके बाद 24-25 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की वजह तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ भी गर्मी से झुलस रहे हैं। IMD ने कल उत्तराखंड में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों को छोड़कर कुछ निचले इलाकों में गर्मी महसूस हो सकती है।वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात की जाए, तो अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, इसके बाद राज्य में बादल बरसने वाले हैं। IMD ने 25-26 अप्रैल को राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
| राज्य/क्षेत्र | तारीख | मौसम का अनुमान (Alert) |
|---|---|---|
| अरुणाचल प्रदेश | 21 - 25 अप्रैल | गरज-चमक के साथ भारी बारिश |
| असम | 21 - 25 अप्रैल | गरज-चमक के साथ भारी बारिश |
| मेघालय | 21 - 25 अप्रैल | गरज-चमक के साथ भारी बारिश |
| नागालैंड | 21 - 25 अप्रैल | गरज-चमक के साथ तेज बारिश |
| मणिपुर | 21 - 25 अप्रैल | गरज-चमक के साथ तेज बारिश |
| मिजोरम | 21 - 25 अप्रैल | गरज-चमक के साथ तेज बारिश |
| त्रिपुरा | 21 - 25 अप्रैल | गरज-चमक के साथ तेज बारिश |
| जम्मू-कश्मीर | 25 - 26 अप्रैल | हल्की से मध्यम बारिश |
| लद्दाख | 25 - 26 अप्रैल | हल्की से मध्यम बारिश |
| हिमाचल प्रदेश | 25 - 26 अप्रैल | हल्की से मध्यम बारिश |
महाराष्ट्र में मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव के बीच विदर्भ के कुछ हिस्सों में भीषण लू का अनुमान जताया गया है वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।माैसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अमरावती जिले में राज्य का सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कल रात कई जिलों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इस समय हालांकि उत्तर से दक्षिण तक लू का प्रकोप जारी है, जिसका सीधा असर विदर्भ के जिलों पर पड़ रहा है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.