कल का मौसम: दिल्ली से बिहार तक ठंड का प्रकोप, IMD ने 4 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट

Tomorrow Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में घना कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे कई राज्यों में अगले 24 घंटे में स्थिति बिगड़ सकती है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड9 Jan 2026, 08:49 PM IST
कल का मौसम अपडेट
कल का मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam, 10 January 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग कोहरे के बीच 3 राज्यों में बारिश अलर्ट जारी किया है। बारिश और कोहरे की वजह से अगले 24 घंटे देशभर के कई राज्यों में टेंशन वाले होने वाले हैं। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान में गिरावट आने एवं शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी गलन वाली ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। IMD ने 10 जनवरी को सुबह के समय भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी है। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और अक्षरधाम के इलाके में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें | I-PAC रेड केस में बंगाल पुलिस ने ED पर दर्ज की FIR, ईडी ने की CBI जांच की मांग

यूपी-बिहार में कल का वेदर अपडेट

दिल्ली से सटे यूपी और बिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कल बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर,बक्सर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हीं यूपी के देवरिया, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, मैनपुरी, सीतापुर, आजमगढ़, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी

राजस्थान में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस शनिवार और रविवार को सर्दी से कोई राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। IMD ने अगले दो तीन दिन में उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में न्यूनतमत तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने एवं तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज होने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें | बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, 22 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं से घटा तापमान

छत्तीसगढ़ में हिमालय क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में प्रदेश के उत्तरी और मध्य अंचलों में ठंड और तेज होने की संभावना है। इसे देखते हुए 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 28 दिनों के भीतर राज्य में ठंड से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

हरियाणा में भी कल बढ़ेगी कंपकंपी

हरियाणा में पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है।फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत राज्य के पांच जिलों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से ठंडक बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

कल इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

तारीखप्रभावित राज्यचेतावनी
10 जनवरी 2026अरुणाचल प्रदेशभारी बारिश
10 जनवरी 2026तमिलनाडुभारी बारिश
10 जनवरी 2026केरलभारी बारिश
10 जनवरी 2026कर्नाटकभारी बारिश

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: दिल्ली से बिहार तक ठंड का प्रकोप, IMD ने 4 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: दिल्ली से बिहार तक ठंड का प्रकोप, IMD ने 4 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट