कल का मौसम: आंधी-तूफान के संग चमकेगी बिजली! IMD की 11 राज्यों में चेतावनी, जानिए दिल्ली से बिहार तक कल का वेदर

Tomorrow Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत 11 राज्यों में अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में कल मौसम खुशनुमा रहेगा, तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं यूपी-बिहार में साफ आसमान के बावजूद 17-18 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Feb 2026, 07:41 PM IST
15 फरवरी को कैसा रहेगा वेदर
15 फरवरी को कैसा रहेगा वेदर

Kal Ka Mausam, 15 February 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में आंधी-तूफान से लेकर बारिश तक का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन इससे ठंड के वापसी के असार नहीं हैं। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में कल खिलेगी धूप

राजधानी दिल्ली में कल मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल बारिश होने की उम्मीद नहीं है। कल सुबह और शाम को हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ जाएगा। कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें | लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, जानिए कैसे चेक करें अपना बैलेंस

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि,कल आसमान साफ रहेगा। IMD ने 17-18 फरवरी को पूरे राज्य में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, ओरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में 17-18 को बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में अभी ठंड महसूस होगी। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में कल कोहरा छा सकता है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (15 फरवरी)न्यूनतम तापमान (15 फरवरी)
दिल्ली27°C13°C
मुंबई31°C23°C
कोलकाता29°C16°C
चेन्नई29°C21°C
लखनऊ27°C13°C
पटना27°C13°C
रांची27°C13°C
भोपाल29°C16°C
जयपुर28°C13°C
शिमला17°C06°C
नैनीताल19°C09°C

उत्तराखंड-हिमाचल में कल का वेदर अपडेट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और टिहरी में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमचाल प्रदेश में भी अगले 48 घंटे में वेदर बदल सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा और हमीरपुर में बारिश हो सकती है।

इन 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रचेतावनी/संभावना17-18 फरवरी को अलर्ट
पश्चिम उत्तर प्रदेशबारिश का अलर्ट30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा
मध्य प्रदेशबारिश का अलर्टतेज हवाओं की संभावना
जम्मू-कश्मीरहल्की से मध्यम बारिश16–17 फरवरी को बारिश की संभावना
लद्दाखहल्की से मध्यम बारिश16–17 फरवरी को बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेशबारिश का अलर्टतेज हवाओं के साथ बारिश
उत्तराखंडबारिश का अलर्टबिजली गिरने का खतरा
पंजाबबारिश का अलर्टआंधी-तूफान की संभावना
हरियाणाबारिश का अलर्टतेज हवाओं के साथ बारिश
राजस्थानबारिश का अलर्टबिजली और आंधी-तूफान की संभावना
अरुणाचल प्रदेशबारिश का अलर्टतेज हवाओं की संभावना
अंडमान-निकोबार द्वीप समूहबारिश का अलर्टसमुद्री इलाकों में तेज हवाएं

जम्मू कश्मीर में कल कैसा रहेगा वेदर

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलने वाला है। IMD के अनुसार 18 फरवरी तक रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। फिलहाल, 20 फरवरी तक चिल्लई खुर्द जारी रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर हिमस्खलन की चेतावनी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: आंधी-तूफान के संग चमकेगी बिजली! IMD की 11 राज्यों में चेतावनी, जानिए दिल्ली से बिहार तक कल का वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: आंधी-तूफान के संग चमकेगी बिजली! IMD की 11 राज्यों में चेतावनी, जानिए दिल्ली से बिहार तक कल का वेदर