कल का मौसम: आंधी-बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

Kal ka mausam 28 March: देशभर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, पूर्वोत्तर में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। 29-30 मार्च को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा। कई राज्यों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड27 Mar 2026, 06:17 PM IST
कल 28 मार्च को देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम।
कल 28 मार्च को देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम।(HT)

Kal ka mausam 28 March 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में तेज हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। अगर आप इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले मौसम का हाल जान लीजिए।

दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 मार्च से 30 मार्च के बीच दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी कि गई है। हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बदलने वाला है। 29 और 30 मार्च को इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में 28 से 31 मार्च के बीच बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी

उत्तर-पश्चिम भारत में इस पूरे हफ्ते मौसम खराब रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 29-30 मार्च को इसका असर सबसे ज्यादा दिखेगा, जब तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है। खास तौर पर कश्मीर घाटी में 30 मार्च को भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

असम से मेघालय तक भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में इस हफ्ते लगभग रोज बारिश देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। आज 27 मार्च को असम और मेघालय में ओलावृष्टि और तेज आंधी (70-80 किमी/घंटा) का खतरा भी बना हुआ है। वहीं 28 से 30 मार्च के बीच कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार, झारखंड और बंगाल में भी खराब रहेगा मौसम

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम बिगड़ा रहेगा। बिहार में 28-29 मार्च को बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि झारखंड और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 से 31 मार्च तक लगातार बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा।

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में भी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 मार्च को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी 29-31 मार्च के बीच बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

दक्षिण भारत में भी राहत की बारिश

दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम भी बना रहेगा, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: आंधी-बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
More