कल का मौसम: 26 मार्च से फिर कुदरत का तांडव! दिल्ली से लेकर हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka mausam 26 March 2026: मार्च के आखिरी हफ्ते में मौसम तेजी से बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, बर्फबारी और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड25 Mar 2026, 06:14 PM IST
26 मार्च को फिर से बारिश की चेतावनी, जानिये आपके शहर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
26 मार्च को फिर से बारिश की चेतावनी, जानिये आपके शहर में कैसा रहेगा कल का मौसम?(HT)

Kal ka mausam 26 March 2026: मार्च का आखिरी हफ्ता आते-आते मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जहां लोग गर्मी बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अब कई राज्यों में बारिश, आंधी और यहां तक कि बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। चलिए जानते हैं कल 26 मार्च को कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली से लेकर यूपी तक बारिश के आसार

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 29 और 30 मार्च को कुछ जगहों पर आंधी और तेज तूफानी हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की भी चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

हिमाचल-J&K में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च को, जबकि उत्तराखंड में 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 28 से 30 मार्च के बीच फिर से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 29 और 30 मार्च को इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है, जहां बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 और 27 मार्च को भी भारी बारिश हो सकती है, वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में पूरे हफ्ते बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा। खासकर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल-बिहार में ओलावृष्टि की चेतावनी

कुछ इलाकों में सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि ओलावृष्टि और तेज तूफान का भी खतरा है। बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 27 मार्च को ओले गिर सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं।

महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश तक बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 29 मार्च तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। वहीं महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। केरल में 27 से 29 मार्च के बीच बिजली चमकने और बारिश का असर रहेगा।

गर्मी और उमस भी बढ़ाएगी परेशानी

जहां कुछ जगहों पर बारिश हो रही है, वहीं तटीय महाराष्ट्र और केरल में 27 मार्च तक गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: 26 मार्च से फिर कुदरत का तांडव! दिल्ली से लेकर हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम
More