
Kal ka mausam 14 March: मार्च का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन दूसरी ओर बादलों ने भी अपनी घेराबंदी तेज कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है, तो कहीं ओले गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच चलिए जानते हैं कल 14 मार्च को देशभर में कैसा रहेगा मौसम।
मार्च का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन दूसरी ओर बादलों ने भी अपनी घेराबंदी तेज कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है, तो कहीं ओले गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच चलिए जानते हैं कल 14 मार्च को देशभर में कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली में मार्च के साथ गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम 18°C से 20°C के बीच रह सकता है। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान थोड़ा गिर सकता है।
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च को 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बिहार के कई इलाकों में भी गर्मी का असर बढ़ता हुआ महसूस हो रहा है।
राजस्थान में दिन के समय गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
15 और 16 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे लगे मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ मौसम खराब हो सकता है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
जहां कुछ राज्यों में गर्मी का असर रहेगा, वहीं पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 मार्च के बीच भी यहां भारी बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावा असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के बीच भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 16 मार्च को भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा में कल 14 मार्च, जबकि झारखंड में 14 और 15 मार्च को लू चलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 14 मार्च के दौरान हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद इसमें 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले एक सप्ताह के दौरान 3 से 5 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है।
मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। गुजरात में अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान है। महाराष्ट्र में भी अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे कम हो सकता है।
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है। तेलंगाना में 15 से 17 मार्च के बीच आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.