कल का मौसम: कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली से यूपी तक बारिश की चेतावनी, जानें कल का मौसम

Kal ka mausam 1st February: उत्तर भारत में 1 फरवरी से मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में बारिश के आसार हैं, जबकि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। बिहार में कोहरा और झारखंड में सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड31 Jan 2026, 07:42 PM IST
कल 1 फरवरी 2026 को दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी। (फाइल फोटो)
कल 1 फरवरी 2026 को दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी। (फाइल फोटो)

Kal ka mausam 1 February 2026: लंबे समय से चल रही सर्दी के बीच अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी राज्यों तक साफ दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 फरवरी से कई राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 1 फरवरी से मौसम में बड़ा बदलाव महसूस किया जाएगा।मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। IMD के अनुसार, कल एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

यूपी में तेज हवाओं और बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में कोहरा बना रहेगा बड़ी परेशानी

बिहार में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित दिख रहा है, लेकिन ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। IMD के मुताबिक, 1 फरवरी को सुबह और रात के समय राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में कल एक बार फिर बारिश-बर्फबारी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 फरवरी को माध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में, आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 1 फरवरी को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 2 फरवरी को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 3 फरवरी को फिर मौसम बिगड़ सकता है। 4 से 6 फरवरी के बीच मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की उम्मीद है, जबकि 7 फरवरी को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है।

राजस्थान में पड़ सकते हैं ओले

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। 1 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 3 और 4 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

झारखंड में सुबह-शाम ठंड, दिन में राहत

झारखंड में अगले 2–3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी। फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली से यूपी तक बारिश की चेतावनी, जानें कल का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली से यूपी तक बारिश की चेतावनी, जानें कल का मौसम