कल का मौसम: 9 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम? कहीं धुंध तो कहीं कोहरे का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

Kal ka mausam 9 February 2026: 9 फरवरी को देशभर में मौसम में बदलाव के आसार हैं। दिल्ली-NCR में धुंध, यूपी-बिहार में कोहरा, राजस्थान में हल्की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार हैं। ठंड फिर तेज हो सकती है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड8 Feb 2026, 07:21 PM IST
कल 9 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
कल 9 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम?(HT)

Kal ka mausam 9 February 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार दिख रहा है। फरवरी की शुरुआत में जहां कुछ इलाकों में सर्दी से हल्की राहत मिली थी, वहीं अब ठंडी और कंपकंपाने वाली हवाओं के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 फरवरी से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। चलिए जानते हैं कल 9 फरवरी को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में 9 फरवरी की सुबह धुंध छाने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। हल्की ठंड बनी रहेगी, लेकिन तेज सर्दी के आसार फिलहाल कम हैं।

उत्तर प्रदेश में 9 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर फिलहाल कुछ कम होता दिख रहा है, लेकिन मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं है। 9 फरवरी को पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है। पछुआ हवाओं का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ता दिख रहा है, जिससे दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड में 9 और 10 फरवरी को मौसम और बिगड़ने के संकेत हैं। कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू-मनाली में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड

जम्मू-कश्मीर में तापमान पहले से ही माइनस में बना हुआ है। 9 और 10 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर बारिश और बर्फबारी तेज हो सकती है। घाटी में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

बिहार में कोहरे का अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने मौसम के बदलने की संभावना जताई है। राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है। दिन में धूप निकलने से तापमान थोड़ा संभलेगा और शाम के वक्त सर्दी में हल्की कमी महसूस हो सकती है। बावजूद इसके, ठंड को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में बदलेगा मौसम, कुछ जगह बारिश संभव

राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि कई जगह मौसम शुष्क भी रह सकता है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे दिन के वक्त सर्दी थोड़ी कम लगेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: 9 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम? कहीं धुंध तो कहीं कोहरे का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: 9 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम? कहीं धुंध तो कहीं कोहरे का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?