Kal Ka Mausam (कल का मौसम): देशभर में अब ठंड का असर कम होने लगा है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि ठंड खत्म हो गई है। ठंड का प्रकोप कम होने के बीच ही कई राज्यों में बारिश की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली से मनाली तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी कल यानी 13 फरवरी को मौसम खुशनुमा बना रहेगा। दिन में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में धूप निकल सकती है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर
क्या दिल्ली में कल बारिश होगी?
राजधानी दिल्ली में भी ठंड कम हो गई है। मौसम विभाग ने कल यानी 13 फरवरी को आसमान में बादल छा सकते हैं, हालांकि बारिश के आसार दूर-दूर तक नहीं है। ऐसे में कल दिल्ली और नोएडा में बारिश की संभावना नहीं है।
यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के साथ ही यूपी-बिहार से भी ठंड की पकड़ छूटती जा रही है। यूपी और बिहार के कई राज्यों में दिन में चमकदार धूप निकल रही है। धूप की वजह से यूपी के कई शहरों में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह के वक्त कल लखनऊ, कानपुर, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद और देवरिया में कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ घंटों बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं बिहार की बात करें, तो पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहां भी 12 बजे के बाद धूप निकल सकती है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ी इलाकों में मौसम 16 फरवरी से हल्का सा बिगड़ सकता है। हालांकि, दोनों राज्यों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। IMD के अनुसार 16-17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी देखी जा सकती है। वहीं उत्तराखंड में भी 16 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।