कल का मौसम: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? IMD का 9 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, कल ओले गिरने का अलर्ट जारी

Kal ka mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में 4 और 5 अप्रैल को मौसम बिगड़ने की संभावना है। IMD ने उत्तर भारत के 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Apr 2026, 05:52 PM IST
कल का मौसम अपडेट
कल का मौसम अपडेट

Kal ka mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के अधिकतर राज्यों में आज अचानक मौसम बदल गया है। गुड फ्राइडे की सुबह राजधानी में आंधी और बादलों के साथ हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च यानी शनिवार को भी राजधानी समेत यूपी,बिहार में मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने उत्तर भारत के 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा वेदर

दिल्ली में 5 अप्रैल तक बिगड़ेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में 5 अप्रैल तक मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने कल राजधानी में बारिश के साथ ही ओले गिरने की चेतावनी दी है। इसके अलावा 5 अप्रैल को धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं कल राजधानी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं IAS रोहिणी सिंधुरी? जिनके खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट का सख्त रुख

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में कल भी मौसम बिगड़ा हुआ रहने वाला है। IMD ने 4 से 6 अप्रैल तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी चलने की संभावना जताई है।

कल कितना रहेगा देशभर का तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (4 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (4 अप्रैल)
दिल्ली29°C19°C
मुंबई30°C26°C
चेन्नई33°C27°C
कोलकाता38°C26°C
लखनऊ34°C21°C
पटना38°C26°C
रांची34°C22°C
भोपाल33°C21°C
जयपुर29°C18°C
शिमला18°C09°C
नैनीताल24°C13°C

बिहार में भी कल बारिश की प्रबल संभावना

यूपी की तरह बिहार में कल आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कल पटना,पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: स्वच्छ ऊर्जा से बदलती ग्रामीण भारत की तस्वीर

इन 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रतारीख (अप्रैल)प्रभावित जिले/शहरचेतावनी/संभावना
दिल्ली4-5संपूर्ण दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया हैतेज हवा, बारिश, ओले, तापमान में 2° गिरावट
उत्तर प्रदेश4-6सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊभारी बारिश का अलर्ट
बिहार5-8पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबादमध्यम से भारी बारिश, आकाशीय बिजली, वज्रपात
उत्तराखंड4-7नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वालभारी बारिश, 50 किमी/घंटा की हवा
हरियाणा4-5यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरीतेज हवा, बारिश, 60 किमी/घंटा की आंधी
पंजाब4-6चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसरबारिश, तूफान, बिजली गिरने की संभावना
हिमाचल प्रदेश4-5शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा, सिरमौरबारिश का येलो अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना
राजस्थान4-5जयपुर, उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़मध्यम से तेज बारिश, 30-50 किमी/घंटा की आंधी
मध्य प्रदेश4-5भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी, बैतूल

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा वेदर?

मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 4 से 7 अप्रैल तक नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कल येलो अलर्ट जारी करते हुए शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और सिरमौर में बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें | क्या दुकानदार ने दुकान पर लगा दिया आपका QR कोड? आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस

राजस्थान-मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कल बादल छाने वाले हैं। आसमान में छाए काले बादल कुछ इलाकों में बरसने वाले भी हैं। मौसम विभाग ने कल जयपुर, उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहींभोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? IMD का 9 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, कल ओले गिरने का अलर्ट जारी
More