कल का मौसम, 20 अप्रैल 2026: दिल्ली-यूपी में लू का कहर, बिहार-महाराष्ट्र में बरसात, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

Tomorrow Weather Alert: दिल्ली से यूपी में एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में कल बरसात देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड19 Apr 2026, 08:55 PM IST
20 अप्रैल का वेदर अपडेट
20 अप्रैल का वेदर अपडेट

कल का मौसम, 20 अप्रैल 2026: देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ राज्यों में धूप निकल रही है, तो कुछ राज्यों में बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने कल जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, समेत कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, यूपी-बिहार में धूप निकलने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कल 20 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर का वेदर

दिल्ली में कल छाई रहेगा गर्मी

राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहने और चमकदार धूप निकलने की चेतावनी दी है। वहीं कल राजधानी का तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।

यूपी में कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली की तरह यूपी में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार कल उत्तर प्रदेश के वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें | किसके सिर सजी ऑरेंज कैप? IPL में पर्पल-ऑरेंज कैप के टॉप खिलाड़ियों की List देखिए

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

नई दिल्ली38°C
24°C
मुंबई32°C
27°C
कोलकाता37°C
27°C
चेन्नई34°C
27°C
बेंगलुरु36°C
22°C
लखनऊ41°C
27°C
पटना41°C
26°C
जयपुर38°C
24°C
चंडीगढ़36°C
22°C
भोपाल38°C
26°C
शिमला27°C
14°C
रांची38°C
26°C
रायपुर41°C
28°C
भुवनेश्वर37°C
27°C

बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

बिहार में भी गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन दक्षिण बिहार अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया में आंधी बारिश के आसार हैं , लेकिन इन जिलों के अलावा सभी जिलों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें | भारत समुद्री बीमा पूल: 12,980 करोड़ की गारंटी से जहाजों की किस्मत बदलेगी

महाराष्ट्र में हल्की बारिश के आसार

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में कल हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक तटीय महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने विभाग ने संकेत दिए हैं कि दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, बलौदाबाजार, कबीरधाम और धमतरी सहित लगभग 20 जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं कांकेर, सुकमा, गरियाबंद, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें | बच्चों के लिए खोल रहे हैं PPF अकाउंट? पैसा डालने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम

हिमाचल प्रदेश में कल बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कल यानी 20 अप्रैल को मौसम सामान्यतः साफ़ और शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ऊँचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है, लेकिन व्यापक स्तर पर मौसम पर्यटन और दैनिक गतिविधियों के लिए अनुकूल रहेगा।

उत्तराखंड में हल्की बारिश का अलर्ट

IMD पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में कल ऊंचाई वाले जिलों( उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़) में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों जैसे देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में मौसम शुष्क और साफ़ रहने की उम्मीद है। चारधाम यात्रा मार्ग पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा असम और मेघालय में 21 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आंधी के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 20 अप्रैल 2026: दिल्ली-यूपी में लू का कहर, बिहार-महाराष्ट्र में बरसात, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर
More