Kal ka mausam 10 February 2026: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। इन दिनों सुबह - शाम ठंड रहती है। दिन भर तेज धूप रहती है। इधर पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। ऐसे में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 10 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
IMD के लेटेस्ट बुलेटिन के अनुसार, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में 11 फरवरी तक बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 फरवरी से हल्की से लेकर काफी ज्यादा बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है। इतना ही नहीं 10 फरवरी को गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में रहेगा घना कोहरा
उत्तरी मैदान के कई इलाके घना कोहरा छाया रह सकता है। लिहाजा मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई। मंगलवार को लखनऊ से कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर आगरा, मथुरा तक रात के समय कोहरे का असर दिख सकता है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा बिहार, असम, मेघालय, उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के वक्त धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, रात के समय घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 11 और 12 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।
पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान
जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही निचले इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण यात्रा में अस्थायी रुकावटें आ सकती हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी और शीतलहर चलेगी, जिससे कोल्ड की स्थिति रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में भी 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड हो रही है। IMD के अनुसार, राजस्थान में अगले 7 दिनों तक कोई बड़ी मौसम गतिविधी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा।