Kal ka Mausam: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? यूपी में गर्मी, पंजाब में ठंड, जानिए देशभर का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam, 27 February 2026: देशभर में मौसम में बदलाव आ रहा है। दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, जबकि पंजाब में ठंड बनी हुई है। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बिहार में तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड26 Feb 2026, 06:33 PM IST
कल कैसा रहेगा वेदर
कल कैसा रहेगा वेदर

Kal Ka Mausam, 27 February 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक पर वेदर अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। एक तरफ राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है, वहीं पंजाब में अभी भी ठंड ने अपनी पकड़ बनाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में कल घना कोहरा छा सकता है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम बदलने लगा है। सुबह से लेकर शाम तक राजधानी के लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और रात में भी कंबल वाली ठंड गायब हो गई है। कुछ घरों में तो पंखे भी चलने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार कल दिल्ली-नोएडा में आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह हल्की धुंध भी छा सकती है।

यह भी पढ़ें | आज कितने बजे खुलेगा रोजा? जानिए दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद में इफ्तारी-सेहरी का टाइम

यूपी में बढ़ेगा तापमान

दिल्ली से सटे यूपी में भी तापमान बढ़ने वाला है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। वहीं अगले 7 दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में अप्रैल वाली गर्मी महसूस होने लगेगी।

कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (27 फरवरी)न्यूनतम तापमान (27 फरवरी)
दिल्ली31°C15°C
मुंबई33°C21°C
कोलकाता33°C19°C
चेन्नई33°C24°C
लखनऊ31°C16°C
पटना30°C17°C
रांची29°C14°C
भोपाल32°C17°C
जयपुर31°C18°C
शिमला20°C09°C
नैनीताल18°C8°C

बिहार से छूट गई ठंड की पकड़

अभी फरवरी खत्म नहीं हुई है कि गर्मी ने दस्तक दे दी है। गर्मी की दस्तक से बिहार के लोग अभी से परेशान हो गए हैं। यहां सभी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में मार्च के शुरुआत में ही तापमान 4 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई हैं।

यह भी पढ़ें | Sebi New Rules 2026: बदल गए लार्ज और मल्टी-कैप के नियम

हिमाचल प्रदेश में कल से बिगड़ेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भले ही मैदानी इलाके गर्मी से परेशान हो रहे हों, लेकिन पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी रुक रुककर हो रही है। मौसम विभाग ने कल 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश की अलर्ट जारी किया है। वहीं मनाली के कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा इन राज्यों में बारिश की संभावना

तिथि / अवधिक्षेत्रबारिश की संभावना
26 फरवरीअंडमान-निकोबार द्वीप समूहगरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश
27–28 फरवरीउप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किमगरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश
27–28 फरवरीजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडहल्की बारिश और बर्फबारी (पश्चिमी विक्षोभ के कारण)
2–4 मार्चजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडहल्की बारिश और बर्फबारी (दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण)
अगले कुछ दिनकेरल और तमिलनाडुभारी बारिश की संभावना (लो-प्रेशर सिस्टम के कारण)
अगले कुछ दिनअसम और मेघालयगरज और बिजली गिरने की चेतावनी
अगले 2–3 दिनछत्तीसगढ़हल्की बारिश और गरज-चमक
अगले कुछ दिनओडिशा और बंगाल के कुछ हिस्सेहल्की बारिश

उत्तराखंड में कल होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल के अलावा 2-4 मार्च के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | Vedanta के मालिक अनिल अग्रवाल का युवाओं को गुरुमंत्र

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान में दिन के तापमान में बढोतरी के बीच सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होती रहेगी। कल भी जयपुर में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और सूर्यदेव चमकेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सKal ka Mausam: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? यूपी में गर्मी, पंजाब में ठंड, जानिए देशभर का वेदर अपडेट
More