कल का मौसम: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Tomorrow Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली से ठंड के खत्म होते ही गर्मी शुरू हो गई है। दिन में तेज धूप रहती है। इस बीच देश के 7 राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड24 Feb 2026, 07:24 PM IST
Kal Ka Mausam, 25 February 2026: पूर्वी भारत में बारिश की चेतावनी दी गई है।
Kal Ka Mausam, 25 February 2026: पूर्वी भारत में बारिश की चेतावनी दी गई है।

Kal Ka Mausam, 25 February 2026: देश के कई राज्यों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में लगातार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि, सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का एहसास होता है। इधर पहाड़ों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगले कुछ घंटों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी को मध्य और कुछ पूर्वोत्तर के राज्यों पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। आइये जानते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल....

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में देश के 7 राज्यों में बारिश हो सकती है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और लक्ष‌द्वीप शामिल हैं। 27 फरवरी और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मेंहल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Kal Ka Mausam: 5 फरवरी को दिल्ली और उत्तर भारत में कोहरा, ठंडी हवाओं का अलर्ट

दिल्ली - NCRमें मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में 25 फरवरी को पारा 31°C तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़त और 25 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल झमाझम बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सबसे अधिक प्रदूषण आनंद विहार में, जहां एक्यूआई 331 रहा। बवाना में 248, आशोक विहार में 252, अलीपुर में 246, और बुराड़ी क्रॉसिंग पर 242 एक्यूआई, डीटीयू में 221 एक्यूआई दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें | Weather Update: आज कैसा रहेगा मौसम? कहीं बर्फबारी तो कहीं ओले

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में बुधवार को भी बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। किसी हिस्से में ठंड का असर बरकरार है तो कुछ हिस्सों में दिन में तेज धूप और अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। राज्य के बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल मौसम नहीं बदलेगा। बारिश की चेतावनी भी नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में सुबह में ठंड बढ़ेगी। जिन जिलों में ठंड की स्थिति रहेगी उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली शामिल हैं। यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। वहीं, कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कानपुर के आसापास के जिलों में तापमान चढ़ने वाला है जिससे दोपहर में गर्मी परेशान करने वाली है।

यह भी पढ़ें | Kal Ka Mausam: 31 जनवरी से उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

राजस्थान में बदलने लगा तापमान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद भी दिन का तापमान बढ़ने लगा है। बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और सिरोही में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक 10.0 मिलीमीटर बारिश दौसा में हुई। आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहेगा।

तमिलनाडु में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण तमिलनाडु के कुछ जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिवलोगम, कुझितुराई और सुरुलाकोड जिले शामिल हैं। चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
More