कल का मौसम: मार्च में ही चलने लगी लू! IMD ने जारी किया हीटवेव-बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka mausam 7 March 2026: देश के कई हिस्सों में 7 मार्च को मौसम अलग-अलग रूप दिखाएगा। दिल्ली में सुबह धुंध और दिन में तेज धूप रहेगी। झारखंड में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और गर्जन के आसार हैं, जबकि राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव की संभावना जताई गई है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Mar 2026, 07:14 PM IST
कल 7 मार्च 2026 को देशभर में गर्मी और बारिश, दोनों को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान पढ़ें।
कल 7 मार्च 2026 को देशभर में गर्मी और बारिश, दोनों को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान पढ़ें। (HT)

Kal ka mausam 7 March 2026: मार्च का महीना अभी शुरू ही हुआ है और मौसम ने अपना अलग-अलग रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो कहीं बादल और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। आइए जानते हैं कि 7 मार्च को अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार 7 मार्च को सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और तेज धूप महसूस होगी।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3–4 डिग्री ज्यादा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। साफ आसमान के कारण दिन में गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शांत बना हुआ है। पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

वहीं बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान और गुजरात में बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान में गर्मी धीरे-धीरे तेज होती दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना बन सकती है।

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में भी 10 मार्च तक गर्मी का असर बना रह सकता है।

महाराष्ट्र और कोंकण में उमस भरा मौसम

कोंकण के तटीय इलाकों में लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है।

झारखंड और ओडिशा में बारिश के आसार

जहां कुछ राज्यों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं झारखंड और ओडिशा में मौसम राहत दे सकता है।

झारखंड में 7 से 10 मार्च के बीच कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर देवघर, दुमका और जामताड़ा जैसे जिलों में 9 और 10 मार्च को बारिश के आसार ज्यादा बताए गए हैं।

ओडिशा में भी 7 से 9 मार्च के बीच बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम का मौसम

हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में 8 से 10 मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे कुछ जगहों पर मौसम ठंडा महसूस हो सकता है।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर: गर्मी और बर्फबारी का संगम

हिमाचल प्रदेश में अजीब स्थिति है, 7 मार्च को यहां हीटवेव (लू) का अलर्ट है, लेकिन साथ ही 12 मार्च तक हल्की बारिश के भी आसार हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का दौर 12 मार्च तक रुक-रुक कर चलता रहेगा, जिससे पहाड़ों पर तापमान में 5-7°C की गिरावट आएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: मार्च में ही चलने लगी लू! IMD ने जारी किया हीटवेव-बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
More