कल का मौसम, 16 अप्रैल 2026: यूपी-बिहार में गर्मी का टॉर्चर, तो पहाड़ों पर आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर अपडेट

Tomorrow Weather Update, 16 April 2026: कल यूपी- बिहार में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन दिल्ली में बादल छा सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की भी चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कल का वेदर अपडेट 

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Apr 2026, 07:46 PM IST
16 अप्रैल का वेदर अपडेट
16 अप्रैल का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam, 16 April 2026: देशभर में कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली-NCR में अब पंखे की हवा भी गर्म महसूस हो रही है। वहीं कुछ घरों में AC भी चलने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में फिर से आंधी-तूफान से साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों ने को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

दिल्ली में बढ़ने वाला है तापमान

दिल्ली के लोग अभी से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 16-17 अप्रैल को आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। मौसम विभाग ने कल यानी 16 राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें | SBI MF ने लॉन्च किए 2 डेट इंडेक्स फंड, ऐसे करें निवेश

यूपी में कल भीषण गर्मी का अलर्ट

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कल गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बरेली, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है।

कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (16 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (16 अप्रैल)
दिल्ली39°C26°C
मुंबई31°C26°C
चेन्नई34°C27°C
कोलकाता35°C27°C
लखनऊ39°C24°C
पटना37°C25°C
रांची37°C23°C
भोपाल39°C26°C
जयपुर38°C26°C
शिमला26°C14°C
नैनीताल28°C18°C

बिहार में भी शुष्क रहेगा मौसम

यूपी की तरह बिहार में भी कल मौसम साफ रहने वाला है। आसमान बिल्कुल नीला और धूप की वजह से चमकदार रहने वाला है। मौसम विभाग ने कल पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और अररिया में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

यह भी पढ़ें | मार्च में थोक महंगाई 3.88% पर पहुंची, 3 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?

मैदानी इलाकों में भले धूप निकल रही है, लेकिन पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कल नैनताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तर काशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में बरसात हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी कल बरसात हो सकती है। IMD ने कल शिमला, मंडी, सोलन, लाहौल और स्पीति, हमीरपुर, कुल्लू में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आंधी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कल मुजफ्फराबाद, श्रीनगर, किश्तवार, कुपवाड़ा, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर,पुंछ,अनंतनाग और पुलवामा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन 13 राज्यों में कल आंधी-बारिश की चेतावनी

  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • हिमाचल
  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  • असम
  • मेघालय
  • अरुणाचल प्रदेश
  • नागालैंड
  • मिजोरम
  • त्रिपुरा
  • उत्तराखंड
  • पंजाब

यह भी पढ़ें | अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, जानें घर बैठे कैसे करें रजिस्ट्रेशन

राजस्थान-मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा वेदर

राजस्थान और मध्य प्रदेश कल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, सीकर, झालवाड़, डुंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़,जैसलमेर, चुरू, जालौर,झूंझुनू, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, टोंक और सिरोही में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ जाएगी। वहीं ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश में भी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कल वहां प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। IMD ने कल भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, छतरपुर, मंडला, उमरिया, मुरैनी, राजगढ़,श्योपुर, ग्वालियर, गुना,बुरहानपुर, झबुआ,खंडवा, खरगोन और छिंदवाड़ा में तापमान बढ़ने की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 16 अप्रैल 2026: यूपी-बिहार में गर्मी का टॉर्चर, तो पहाड़ों पर आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर अपडेट
More