कल का मौसम: रंग-गुलाल के बीच 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Tomorrow Weather Update: देश के कई राज्यों में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने होली पर देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में मौसम साफ रहेगा।

Jitendra Singh
अपडेटेड2 Mar 2026, 07:10 PM IST
Kal Ka Mausam, 3 March 2026: जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है।
Kal Ka Mausam, 3 March 2026: जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है।

Kal Ka Mausam, 3 March 2026: उत्तर भारत में इस बार होली से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। यानी जो गर्मी मार्च के आखिर में होनी चाहिए थी, वो अभी से पसीने छुड़ा रही है। इसबीच होली से 24 घंटे पहले देश के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी भी चल सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना है और उसके बाद अगले 2 दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। छत्तीसगढ़, विदर्भ में अगले 3 दिनों में लगभग 2-3°C की वृ‌द्धि और उसके बाद मौसम में कोई अहम बदलाव नहीं है। इधर उत्तर भारत में 20 मार्च से ही लू के थपेड़े चल सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 3 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 4 से 7 मार्च के बीच हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है। दक्षिणी राज्यों में नमी और स्थानीय मौसम सिस्टम के कारण बारिश के आसार हैं। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 03 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च के महीने में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं। 3 मार्च से सुबह से शाम तक बिहार, झारखंड और ओडिशा में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी।

यह भी पढ़ें | होली पर परेशान करेगी गर्मी, 15 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में होली पर मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय ठंड का एहसास होगा। वहीं, दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, कल 3 मार्च को भी बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां अगले 3 दिन बारिश के आसार नहीं है।

कैसा है रहेगा यूपी का मौसम

मार्च के शुरुआती 3-4 दिनों में प्रदेश में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। आगरा, मथुरा, बागपत, अमेठी और मेरठ समेत कई स्थानों पर तापमान बढ़ने की संभावना है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इधर 4 मार्च यानी होली के दिन हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इस वजह से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | यूपी समेत 4 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

जानिए मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में होली पर बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें ग्वालियर, भोपाल, रीवा, सागर, रतलाम, खंडवा, बैतूल, सतना, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़ और मुरैना शामिल हैं। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में गर्मी का असर होली से ही शुरू हो जाएगा। राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ेगा। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर जिले में पारा बढ़ सकता है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें | Weather Update: आज कैसा रहेगा मौसम? कहीं बर्फबारी तो कहीं ओले

किसानों के लिए जरूरी सलाह

तापमान बढ़ने से फसलों पर असर पड़ सकता है। इसलिए किसानों को हल्की और समय-समय पर सिंचाई करने की सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गेहूं और सब्जियों को हल्का पानी देना जरूरी है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सरसों, गेहूं और चने की फसल में नमी बनाए रखना जरूरी है। राजस्थान में जीरा, इसबगोल और चने की फसल को बचाने के लिए सिंचाई की सलाह दी गई है। मिट्टी की नमी बचाने के लिए मल्चिंग और खेत की मेड़बंदी जैसे उपाय जरूर करना चाहिए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: रंग-गुलाल के बीच 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
More