
Kal Ka Mausam, 17 February 2026: फरवरी का महीना आधा गुजर गया है। ठंड की विदाई का समय आ गया है। लेकिन ऐसा होने के आसार बेहद कम है। मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। यानी फिर से ठंड की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 15 घंटे में देश के 10 राज्यों में बारिश की पूरी संभावना है। इस बारिश की वजह से लोगों को यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्य घूमने जाने वालों के लिए भी नया अपडेट है। उत्तर भारत के 19 जिलों में मध्यम कोहरा पड़ सकता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों बारिश के आसार हैं। लगातार 48 घंटों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बूंदों के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि हिमालयी राज्यों में बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से बेहद नीचे रहेगा।
दक्षिण भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण यानी (Cyclonic Circulation) लो प्रेशर एरिया में बदल गया है, जो बंगाल की खाड़ी से मौसम को प्रभावित कर रहा है। लिहाजा, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक केरल और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी। उधर, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 17 फरवरी से 19 फरवरी तक उत्तर भारत के भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटों तक अच्छी धूप खिली रहेगी और दिन में हल्की हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया गया है। फिलहाल, हवा की क्वालिटी (एक्यूआई) 220 के आसपास रह सकती है, जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। आईएमडी का अनुमान है 17 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
आईएमडी के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने की आशंका है। यहां कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, इलाहाबाद, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के दौरान तेज हवा के झोंके और बिजली गिरने की संभावना है। कल लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में 17 फरवरी और 18 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जयपुर, जोधपुर, भरपुर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, श्रीगंगानगर और नागौर जिले शामिल हैं। इस बारिश के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनमतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.