कल का मौसम, 11 अप्रैल 2026: सावधान! 9 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, जानिए दिल्ली से बिहार तक कल कैसा रहेगा मौसम

Tomorrow Weather Update, 11 April 2026: यूपी और बिहार में बारिश का सिलसिला खत्म हो रहा है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में धूप और तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। हिमाचल में बारिश का अलर्ट है, वहीं उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। असम और पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड10 Apr 2026, 06:06 PM IST
11 अप्रैल का वेदर अपडेट
11 अप्रैल का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam, 11 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देशभर के 9 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है। कुछ जगहों पर आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आइए जानते हैं कल यानी 11 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर का वेदर

क्या कल दिल्ली में होगी बारिश?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को राजधानी में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में मिलेगी बारिश से राहत

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है,लेकिन कल यूपी मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा कल कई जिलों में गर्मी भी बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, कल प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बांदा, ललितपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ हापुड़, मोरादाबाद, सीतापुर, बाराबंकी, मैनपुरी में 40 डिग्री तक तापमान पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें | दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर फर्जी बिल, पेमेंट से पहले पढ़ लें ये खबर

कल कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (11 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (11 अप्रैल)
दिल्ली33°C20°C
मुंबई32°C26°C
चेन्नई33°C27°C
कोलकाता34°C24°C
लखनऊ35°C22°C
पटना34°C22°C
रांची32°C21°C
भोपाल36°C23°C
जयपुर35°C22°C
शिमला19°C08°C
नैनीताल24°C13°C

बिहार में कल बारिश से मिलेगी राहत

यूपी की तरह बिहार में भी बारिश का सिलसिला थमने वाला है। मौसम विभाग ने कल पटना, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूणिया, अररिया, किशनगंज में चमकदार धूप निकलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें | कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने दी बड़ी राहत, 70% बढ़ा आवंटन

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल वेदर?

मैदानी इलाकों में मौसम पहाड़ों से काफी अलग रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश में कल बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा में बरसात का अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तराखंड में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कल नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देशभर में जिन 9 राज्यों में 11 अप्रैल को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • असम
  • मेघालय
  • अरुणाचल प्रदेश
  • त्रिपुरा
  • सिक्किम
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है और कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें | समुद्र में ‘वसूली’, ईरान हर जहाज से ले रहा है 20 लाख डॉलर

राजस्थान-मध्य प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान और मध्यप्रदेश में कल बारिश की कोई अलर्ट नहीं है। दोनों ही राज्यों में वेदर शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, भरतपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जालोर, चुरू, बूंदी और श्रीगंगानगर में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, कटनी, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और रीवा में कल सूरज तेज चमकने वाला है।

असम-पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

असम और पश्चिम बंगाल में कल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कल असम के गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, उत्तरी लखीमपुर में झमाझम बादल बरस सकते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग में कल बारिश की प्रबंल संभावना है।

तेलंगाना में बढ़ेगा तापमान

तेलंगाना में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।रिपोर्ट में बताया गया कि इसी अवधि के दौरान महबूबनगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 11 अप्रैल 2026: सावधान! 9 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, जानिए दिल्ली से बिहार तक कल कैसा रहेगा मौसम
More