
Kal ka mausam 24th March 2026: देश में बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी पड़ रही है। बारिश और बर्फबारी की वजह से लोगों के गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन लोगों के बीमार होने आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है। कल यानी 24 मार्च को भी दिल्ली, यूपी, बिहार , राजस्थान समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम
राजधानी दिल्ली में 26 मार्च तक मौसम बिगड़ा हुआ रहने वाला है। इन तीन दिनों में राजधानी में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालकाजी, पालम और द्वारका में कल बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।
दिल्ली से सटे यूपी में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में बादलों के गजरने के साथ बरसने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा हवा भी 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बहने वाली है।
| शहर | अधिकतम तापमान (24 मार्च) | न्यूनतम तापमान (24 मार्च) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 31°C | 18°C |
| मुंबई | 33°C | 26°C |
| चेन्नई | 31°C | 24°C |
| कोलकाता | 32°C | 23°C |
| लखनऊ | 31°C | 19°C |
| पटना | 32°C | 20°C |
| रांची | 29°C | 19°C |
| भोपाल | 33°C | 22°C |
| जयपुर | 31°C | 19°C |
| शिमला | 18°C | 09°C |
| नैनीताल | 21°C | 12°C |
बिहार में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है, लेकिन 26-27 को पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल पश्चिम चंपराण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और अरवल में बारिश होने की संभावना है।
| क्षेत्र/राज्य | तारीख़ | चेतावनी/संभावना |
|---|---|---|
| दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ | 24–26 मार्च | बारिश और आंधी |
| हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर | 26–28 मार्च | भारी बारिश और आंधी |
| पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान | 29 मार्च | हल्की से मध्यम बारिश, आंधी |
| बिहार | 26–27 मार्च | भारी बारिश और आंधी |
| पश्चिम बंगाल (गंगा मैदानी क्षेत्र) | 27–29 मार्च | भारी बारिश और आंधी |
| झारखंड | 27–28 मार्च | भारी बारिश और आंधी |
| ओडिशा | 27–28 मार्च | भारी बारिश और आंधी |
| पश्चिम बंगाल, सिक्किम | 23–27 मार्च | छिटपुट बारिश, गरज, बिजली |
पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने 26 से 29 मार्च तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कल भी नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पर्यटकों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। वहीं इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी 26 मार्च से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने शिमला, चंबा, लाहौल और स्पीति, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा में 26 मार्च से बारिश और कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी है।
राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला चलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 24 मार्च से 26 मार्च के बीच भारी बरसात होगी। इसके अलावा कल जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा और सीकर में बरसात होने की संभावना है। वहीं 24 से 27 मार्च तक मध्य प्रदेश में भी बरसात होने की संभावना है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.