कल का मौसम, 13 अप्रैल 2026: यूपी में बारिश, बिहार में निकलेगी धूप, जानिए दिल्ली समेत देशभर में कल कैसा रहेगा वेदर

Tomorrow Weather Update, 13 April 2026: मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल गर्मी पड़ेगी, जबकि कई राज्यों में बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कल यूपी-बिहार में कैसा रहेगा वेदर

Anuj Shrivastava
अपडेटेड12 Apr 2026, 06:13 PM IST
13 अप्रैल को कैसा रहेगा वेदर
13 अप्रैल को कैसा रहेगा वेदर

Kal Ka Mausam, 13 April 2026: देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के अलावा कई राज्यों में फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल 13 राज्यों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने 13-14 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

क्या कल दिल्ली में होगी बारिश?

दिल्ली में बारिश का सिलसिला थम गया है। अब राजधानी में पारा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 13 अप्रैल को राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी लेकिन दोपहर में तापमान बढ़ जाएगा। चमकदार धूप की वजह से गर्मी भी महसूस होगी। IMD ने कल दोपहर में 3-4 डिग्री तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है।

यूपी में आ सकती है हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी जारी है। कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जिसकी वजह गर्मी महसूस होगी। वहीं कल गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज में तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | 19 मिनट की तरह अगर लीक हो गया आपका भी Video, तो डरे नहीं! ऐसे करवा सकेंगे डिलीट

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (13 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (13 अप्रैल)
दिल्ली34°C22°C
मुंबई31°C26°C
चेन्नई33°C26°C
कोलकाता36°C26°C
लखनऊ36°C22°C
पटना37°C22°C
रांची34°C21°C
भोपाल37°C24°C
जयपुर35°C23°C
शिमला23°C11°C
नैनीताल26°C16°C

क्या बिहार में भी कल बरसेंगे बादल?

यूपी की तरह बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को बिहार में गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार,कल पूर्वी चंपारण, पटना, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और लखीसराय में तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | मल्टी-ऑर्गन फेलियर या कुछ और? आशा भोसले को क्यों नहीं बचा पाए डॉक्टर, जानिए वजह

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलने की चेतावनी भी दी है। IMD के अनुसार कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, किन्नौर, सोलन, सरमौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में भी कल बारिश देखने को मिल सकती है। अगर जम्मू कश्मीर के मौसम की बात करें, तो कल जम्मू कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला, अनंतनाग, कठुआ, उधमपुर, रियासी, रामबन, गांदरबल में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें | अमेरिका-ईरान में नहीं बनी डील, क्या अब टूट जाएगा सीजफायर और बढ़ेगा तनाव?

राजस्थान-मध्य प्रदेश में निकलेगी धूप

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, कल दोनों ही राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, कल राजस्थान के चुरू, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, अजमेर, फलौदी, हनुमानगढ़, सीकर, भरतपुर, बूंदी, उदयपुर और जैसलमेर में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, रतलाम, ग्वालियर, भोपाल, नर्मदापुरम, खरगोन, इंदौर, जबलपुर, गुना, नीमच उज्जैन, कटनी, उमरिया, रीवा, सतना में भी बारिश आ सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 13 अप्रैल 2026: यूपी में बारिश, बिहार में निकलेगी धूप, जानिए दिल्ली समेत देशभर में कल कैसा रहेगा वेदर
More