Kal Ka Mausam, 13 April 2026: गर्मी के मौसम में देश के कई राज्यों में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। इसकी वजह से कई राज्यों में रुक-रूककर बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। साल 2025 में देशभर में शानदार बारिश होने से इस साल भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 14, 15, 16, 17 और 18 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के लिए तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, 14, 15, 16, और 17 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, महारे, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में भारी बारिश हो सकती है। मानसून पूर्व मौसम के पैटर्न तेज हो रहे हैं। इस दौरान तेज हवाएं, धूर भरी आंधियां, गरज-चमक के साथ तूफान और कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अप्रैल से दिल्ली के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर में लू वाली हवा चलेगी जिससे सावधान रहने की जरूरत है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में 14 अप्रैल को बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन अब कई जिलों में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। साथ ही लू वाली हवा मुश्किलें बढ़ाएंगी। यूपी के जिन जिलों में कल से भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया और मिर्जापुर शामिल हैं। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इन राज्यों में बढ़ेगा पारा
देश के कई राज्यों में अब भीषण गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है। आईएमडी के मुताबिक 13 से 18 अप्रैल के दौरान दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल तक तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है।