कल का मौसम: दिल्ली में धूप तो यूपी-बिहार में गिरेंगे ओले, IMD का 13 राज्यों में महाअलर्ट जारी, जानिए कल का वेदर अपडेट

Tomorrow Weather Update: मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं  कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

Anuj Shrivastava
अपडेटेड8 Apr 2026, 07:52 PM IST
9 अप्रैल का वेदर अपडेट
9 अप्रैल का वेदर अपडेट

कल का मौसम, Kal Ka Mausam 09 April 2026: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। कभी बारिश हो रही है, तो कभी धूप निकल जा रही है। मौसम विभाग ने कल यानी 9 अप्रैल के लिए भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने  बिहार, यूपी राजस्थान समेत 13 राज्यों में कल मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कल कहां पर बारिश होगी और कहां पर सिर्फ आंधी-तूफान के साथ बादल गरजेंगे।

दिल्ली में कल मौसम रहेगा साफ

दिल्ली एनसीआर में बारिश के दिन बीत गए हैं। मौसम विभाग ने कल यानी 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार भले ही आज दिन में बारिश हुई हो, लेकिन कल से आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा। इसके अलावा दिन के वक्त 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम, ब्याज से ही बन जाएगा 4 लाख का फंड

यूपी कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

कल भले ही दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन यूपी में बारिश होने की भारी संभावना है। कल यूपी के बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई फरेखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामती मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा, औरेया और बिजनौर के आसपास भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। वहीं अलीगढ़, मधुरा, हाथरस कासगंज एटा आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (9 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (9 अप्रैल)
दिल्ली31°C17°C
मुंबई33°C24°C
चेन्नई36°C27°C
कोलकाता30°C19°C
लखनऊ30°C18°C
पटना34°C23°C
रांची31°C17°C
भोपाल31°C21°C
जयपुर34°C20°C
शिमला18°C06°C
नैनीताल17°C07°C


बिहार में भी कल बिगड़ेगा मौसम

यूपी के साथ ही बिहार में भी मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कल बिहार के दरभंगा, मधुबनी, अररिया, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। इतना ही नहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | सरकार ने डबल की 5kg सिलेंडरों की सप्लाई, जानिए कैसे उठाएं फायदा

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?

मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी कल मौसम बिगड़ने वाला है। कल हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा शिमला, कांगड़ा, कसौली, कुफरी समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। 9 अप्रैल को भी देवनगरी उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में 12 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रतारीखेंमौसम की संभावना
अरुणाचल प्रदेश9 और 12 अप्रैलभारी बारिश
असम, मेघालय9 और 10 अप्रैलछिटपुट से भारी बारिश
त्रिपुरा9 अप्रैलभारी बारिश
मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैण्ड, सिक्किमअगले 5 दिनभारी बारिश के आसार

क्या कल राजस्थान में होगी बारिश?

एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने एवं तापमान बढ़ने का अनुमान है।

मौसम केंद्र के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार दोपहर बाद से राज्य के अधिकांश भागों से समाप्त होगा।इस बीच, आज कोटा और भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने तथा शेष हिस्सों में मौसम के मुख्यतया शुष्क रहने की संभावना है। कल से आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम, ब्याज से ही बन जाएगा 4 लाख का फंड

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा वेदर?

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल तक मौसम में अनियमितता जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा लेकिन दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: दिल्ली में धूप तो यूपी-बिहार में गिरेंगे ओले, IMD का 13 राज्यों में महाअलर्ट जारी, जानिए कल का वेदर अपडेट
More