कल का मौसम: दिल्ली-NCR में खिलेगी धूप, यूपी-बिहार में आंधी से राहत, जानिए 10 अप्रैल को कैसा रहेगा आपके शहर का वेदर

Kal Ka Mausam, 10 April 2026: दिल्ली, यूपी और बिहार में आंधी-बारिश का दौर खत्म होने वाला है। अगले 5-6 दिनों तक बारिश रुकने की संभावना है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बारिश जारी रहेगी। आइए जानते हैं 10 अप्रैल का वेदर अपडेट

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Apr 2026, 06:16 PM IST
कल का वेदर अपडेट
कल का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam, 10 April 2026: अगर आप दिल्ली, यूपी-बिहार में रहते हैं और आंधी बरसात से परेशान हो गए हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 5-6 दिनों तक आंधी बारिश रुकने वाली है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश का कहर जारी रहेगा। आइए जानते हैं कल यानी 10 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर का मौसम

क्या दिल्ली में कल होगी बारिश?

दिल्ली-NCR में आज सुबह के वक्त बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन में धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार 1 सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। राजधानी में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। IMD के अनुसार 12 अप्रैल तक राजधानी में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें | क्या खेती की जमीन बेचने पर भी लगता है इनकम टैक्स? जानिए Tax बचाने का तरीका

यूपी में भी थमेगा बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की वजह से प्रदेश का तापमान भी लुढ़कर नीचे चला गया है। हालांकि अब अगले 3-4 दिन यूपी में बारिश थमने वाली है। IMD के अनुसार खनऊ में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

यूपी की तरह बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी है। हालांकि अब वहां पर भी लोगों को आंधी-तूफान से राहत मिलने वाली है। ये राहत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है, लेकिन अभी भी अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें | तापमान में गिरावट के बाद अब तपेगी दिल्ली, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

कल कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (10 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (10 अप्रैल)
दिल्ली31°C17°C
मुंबई33°C24°C
चेन्नई36°C27°C
कोलकाता30°C19°C
लखनऊ30°C18°C
पटना34°C23°C
रांची31°C17°C
भोपाल31°C21°C
जयपुर34°C20°C
शिमला18°C06°C
नैनीताल17°C07°C

राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार,आगामी सप्ताह राज्य में अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।वहीं राज्य में आगामी 3-4 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

राज्यतिथि (अप्रैल)मौसम की संभावना
अरुणाचल प्रदेश10–13भारी बारिश
मणिपुर10–11बिजली गिरने की संभावना
मिजोरम10–11बिजली गिरने की संभावना
नागालैंड10–11बिजली गिरने की संभावना
त्रिपुरा10–11बिजली गिरने की संभावना
अरुणाचल प्रदेश10–12ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश
असम10–12ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश
त्रिपुरा10–12ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश
मेघालय10–12ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश
ओडिशा10–10मध्यम बारिश, गरज-चमक, 30–50 किमी/घंटा की तेज
यह भी पढ़ें | 10 अप्रैल से खुल रहा Axis Mutual Fund का नया फंड ऑफर, ₹100 से कर सकेंगे निवेश

जम्मू कश्मीर में कल होगी हल्की बारिश

पहाड़ों पर मैदानी इलाकों से मौसम थोड़ा हटकर रहने वाला है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में 10-11 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं लद्दाख में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।वहीं हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 अप्रैल तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रदेश में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आएगा और फिर से मौसम करवट लेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: दिल्ली-NCR में खिलेगी धूप, यूपी-बिहार में आंधी से राहत, जानिए 10 अप्रैल को कैसा रहेगा आपके शहर का वेदर
More