कल का मौसम: क्या कल भी दिल्ली में होगी बारिश? 5 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा वेदर

Tomorrow Weather Update: दिल्ली से बिहार तक एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। कल 19 फरवरी को राजस्थान में बादल छाए रहेंगे, जबकि मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा दिल्ली-NCR और यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Feb 2026, 06:26 PM IST
कल कैसा रहेगा मौसम
कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam, 19 February 2026: आज सुबह से दिल्ली-NCR समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली में सुबह से ही टिप-टिप बरसात हो रही है, वहीं यूपी में भी कुछ जगहों का ऐसा ही हाल है। दिल्ली- यूपी में हो रही बारिश की वजह से तापमान में कुछ कमी आई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 19 फरवरी से देश के 5 राज्यों में भीषण आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

क्या कल दिल्ली में होगी बारिश?

दिल्ली में आज दिन की शुरुआत ही बारिश ही के साथ हुई है और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या कल भी दिल्ली-NCR में बारिश होगी?मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी गुरुवार 19 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। कल राजधानी में धूप नहीं निकलेगी। हालांकि परसो यानी 20 फरवरी से राजधानी का मौसम खुशनुमा हो जाएगा और तापमान में भी इजाफा होने लगेगा।

यह भी पढ़ें | ब्लिंकिट के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्यों

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली से सटे यूपी में भी आज कुछ जिलों में बरसात देखने को मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यूपी भी यूपी में बारिश हो सकती है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कल मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली औक मुजफ्फरनगर में हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को सर्तक और साथ में छाता लेकर चलने की सलाह दी गई है। हालांकि बिहार में कल मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। सुबह-शाम ठंड अभी भी कुछ जिलों में महसूस हो रही है। कल बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी,मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं कुछ जिलों में कोहरा भी देखने को मिलेगा।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (19 फरवरी)न्यूनतम तापमान (19 फरवरी)
दिल्ली26°C13°C
मुंबई28°C22°C
चेन्नई28°C23°C
कोलकाता31°C18°C
लखनऊ28°C15°C
पटना28°C16°C
रांची28°C15°C
देहरादून21°C10°C
भोपाल28°C17°C
जयपुर24°C13°C
शिमला17°C07°C
नैनीताल19°C09°C
श्रीनगर12°C01°C


उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,कल उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सोलन, कुल्लू, सिरमौर, उना, लाहौल और स्पीति में भी बरसात हो सकती है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में घर खरीदने का शानदार मौका, पार्किंग चार्ज खत्म

देश के 5 राज्यों में कल बारिश की चेतावनी

राज्य/क्षेत्रमौसम की स्थितिविशेष चेतावनी/सलाह
उत्तराखंडबारिश की संभावना, तेज हवाओं के झोंकेलोगों को सतर्क रहने की सलाह
हिमाचल प्रदेशबारिश की संभावना, पहाड़ी क्षेत्रों में असरयात्रा में सावधानी बरतें
तमिलनाडुबारिश की संभावनास्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह
केरलबारिश की संभावना, समुद्री तट पर असरमछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
अंडमान और निकोबार द्वीपगरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश, 30–40 किमी/घं. हवाएंमछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह

राजस्थान-मध्यप्रदेश में कल का वेदर अपडेट

राजस्थान और मध्यप्रदेश में कल मौसम अलग-अलग रंग दिखाने वाला है। राजस्थान में कल यानी 19 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कल अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चुरू, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़ में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में कल बारिश की भारी संभावना है। 19 फरवरी को मध्य प्रदेश के विदिशा, झाबुआ, धार, रतलाम, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ में बरसात हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू कश्मीर में कल मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। कुछ पर्वतीय इलाकों सोनमर्ग, गुलमर्ग, डोडा और बनिहाल में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, निचले इलाकों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो कल जम्मू का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: क्या कल भी दिल्ली में होगी बारिश? 5 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: क्या कल भी दिल्ली में होगी बारिश? 5 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा वेदर