कल का मौसम: 72 घंटों का महाअलर्ट! दिल्ली से बिहार तक आंधी-तूफान की चेतावनी, जानिए पहाड़ों का वेदर अपडेट

kal ka mausam, 6 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में 8 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने का अलर्ट है। वहीं यूपी और बिहार में भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड5 Apr 2026, 07:58 PM IST
कल का वेदर अपडेट
कल का वेदर अपडेट

कल का मौसम 6 अप्रैल 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम अपना अलग रंग दिखा रहा है। यूपी-बिहार में झमाझम बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह उत्तर भारत में मौसम का ये रूप देखने को मिल रहा है। अभी भी मौसम विभाग ने कल यानी 6 अप्रैल के लिए 9 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल कहां-कहां पर बारिश होगी।

दिल्ली में कल बिगड़ा रहेगा मौसम

दिल्ली में 8 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे। हालांकि कल दिन में मौसम साफ हो जाएगा , लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल डेरा जमा लेंगे। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि अगर कोई जरूरी काम नहीं है, तो बाहर न निकलें।

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

यूपी-बिहार में इस वक्त मॉनसून जैसा मौसम हो गया है। दिन हो या रात, कभी भी बादल आकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने यूपी में कल लखनऊ सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी से सटे बिहार में भी आंधी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग ने कल बिहार के पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतवानी दी है।

यह भी पढ़ें | 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक करें लिस्ट

आपके शहर में कल कैसा रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (6 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (6 अप्रैल)
दिल्ली31°C21°C
मुंबई29°C26°C
चेन्नई33°C28°C
कोलकाता35°C23°C
लखनऊ33°C21°C
पटना34°C22°C
रांची30°C19°C
भोपाल33°C22°C
जयपुर31°C20°C
शिमला18°C08°C
नैनीताल22°C12°C

राजस्थान में कल आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छह अप्रैल से एक नया और प्रबल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तेज हवाएं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा), बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं सात अप्रैल को इसका प्रभाव चरम पर होगा, जब जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में तीव्र आंधी-तूफान की गतिविधि, तेज हवाएं (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने, मध्यम से भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें | क्या क्रेडिट रिपोर्ट में 'Written Off' लिखा है? समझें इसका असर और हटाने का तरीका

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 6 और 7 अप्रैल को नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 7 और 8 अप्रैल को शिमला, कुल्लू और चंबा जैसे जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जहां ओलावृष्टि और तेज गर्जना के साथ 10 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो 8-9 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा बना हुआ है, हालांकि 12 अप्रैल के बाद यहां के निवासियों को मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: 72 घंटों का महाअलर्ट! दिल्ली से बिहार तक आंधी-तूफान की चेतावनी, जानिए पहाड़ों का वेदर अपडेट
More