कल का मौसम: अगले 96 घंटे भारी! पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का डबल अटैक, IMD का 13 राज्यों में महाअलर्ट

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। 25 मार्च से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने की संभावना है। पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड24 Mar 2026, 05:46 PM IST
कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम
कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

कल का मौसम 25 मार्च 2026: मार्च की शुरुआत में भीषण गर्मी पड़ने के बाद अब मौसम में बदलाव आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम के बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं आगे आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश का ये सिलसिला अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की विशेष चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कल 25 मार्च को कैसा रहेगा वेदर

दिल्ली में कल आंधी-बारिश की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में कल से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 25 मार्च की शाम से राजधानी में वेदर बिगड़ जाएगा और आसमान में काले बादल छाने लगेगें। मौसम विभाग ने आईटीओ, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालका जी, रोहिणी, पालम, सागरपुर और उत्तम नगर में 25-26 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

यूपी में 27 मार्च से बारिश की चेतावनी

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में काफी बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हापुड़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर, फतेहपुर और बुंदलेखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 27 मार्च से देवरिया, गोरखपुर, आज़मगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती,मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती और अम्बेडकर नगर जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | बारिश से फसल खराब होने पर सरकार करेगी भरपाई, सिर्फ करें ये काम

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (25 मार्च)न्यूनतम तापमान (25 मार्च)
दिल्ली32°C20°C
मुंबई31°C26°C
चेन्नई32°C25°C
कोलकाता34°C24°C
लखनऊ33°C19°C
पटना33°C19°C
रांची31°C19°C
भोपाल34°C22°C
जयपुर32°C21°C
शिमला21°C11°C
नैनीताल23°C14°C


बिहार में आंधी-बरसात का अलर्ट

यूपी से सटे बिहार में मौसम काफी तेजी से रंग बदल रहा है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल पूरे बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 26 मार्च को उत्तर मध्य बिहार में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन 27-28 मार्च को पूरे बिहार में मौसम बिगड़ सकता है। IMD ने पटना मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सहरसा और सुपौल में आंधी-बारिश की चेतवानी जारी की है।

यह भी पढ़ें | गोल्डमैन सैक्स ने GDP ग्रोथ अनुमान घटाया, जानिए क्यों

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा वेदर?

पहाड़ों पर भी मौसम रंग बदल रहा है। मौसम विभाग ने कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है और अन्य जिलों में कल मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 26 से 30 मार्च तक पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के 13 राज्यों में बारिश की चेतावनी

राज्य तारीखचेतावनी/संभावना
दिल्ली26 मार्चबारिश, गरज, 40 किमी/घं. की आंधी
उत्तर प्रदेश27 मार्चबारिश, 30–50 किमी/घं. की हवा
राजस्थान28 मार्चबारिश-आंधी, 40 किमी/घं. की हवा
पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर29–30 मार्चतेज आंधी-बारिश
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल27–28 मार्चबारिश-आंधी
पश्चिम बंगाल, सिक्किम27 मार्चओलावृष्टि, 70 किमी/घं. की आंधी
झारखंड25, 27, 28 मार्चमध्यम बारिश, गरज-बिजली, 30–50 किमी/घं. की हवा

हिमाचल प्रदेश में कल गिरेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में कल से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने कल शाम से कुछ इलाकों में बारिश की भी चेतावनी दी है। वहीं 26 मार्च से शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, लाहौल और स्पीति में बारिश के साथ ही हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी और कब मिलेगा, जानिए डिटेल

राजस्थान में 28 मार्च से गरजेंगे बादल

राजस्थान में अगले तीन दिनों तक मौसम काफी शुष्क रहने वाला है, लेकिन 28 मार्च से एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से 28 मार्च से 30 मार्च तक राज्य में आंधी बारिश होने की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: अगले 96 घंटे भारी! पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का डबल अटैक, IMD का 13 राज्यों में महाअलर्ट
More