कल का मौसम: यूपी संग 4 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा दिल्ली-बिहार, मनाली समेत देशभर का वेदर

Kal Ka Mausam, 02 March 2026: दिल्ली समेत देशभर का एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर वेदर

Anuj Shrivastava
अपडेटेड1 Mar 2026, 08:08 PM IST
कल का वेदर
कल का वेदर

(Kal Ka Mausam/कल का मौसम): उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने होली के वक्त 4 राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पहाड़ों पर बरसात और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कल का वेदर अपडेट

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

मार्च के पहले सप्ताह की शुरुआत हो गई है और 2 मार्च को मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कल दिन में भले ही तेज हवाएं चलेंगी लेकिन धूप की वजह से तापमान में कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि होली पर दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यूपी में कल कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली में भले ही धूप निकल रही है, लेकिन यूपी में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बरसात आ सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में तापमान भी बढ़ने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सीतापुर में तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | आज कितने बजे खुलेगा रोजा? जानिए दिल्ली से हैदराबाद तक में इफ्तारी की टाइमिंग

कल आपके शहर का कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (2 मार्च)न्यूनतम तापमान (2 मार्च)
दिल्ली31°C17°C
मुंबई29°C23°C
कोलकाता33°C19°C
चेन्नई31°C22°C
लखनऊ32°C17°C
पटना31°C17°C
रांची29°C17°C
भोपाल32°C19°C
जयपुर32°C18°C
शिमला19°C08°C
नैनीताल22°C12°C

बिहार में मौसम रहेगा साफ

बिहार में कल यानी 2 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। IMD ने पूरे राज्य में कहीं पर भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल पटना, बक्सर, सिवान भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया में गर्मी बढ़ सकती है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तराखंड में कल मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल राज्य में कहीं पर बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि कल राज्य के कुछ जिलों नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, चमोली और चंपावत के तापमान में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें | कब होलिका दहन और कब रंगों की होली? उलझन में हैं तो जान लें सही तारीख और मुहूर्त

हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से बिगड़ेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में होली के दिन मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि उससे पहले वहां भी मौसम शुष्क रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,4 मार्च को मनाली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रतिथि (मार्च)मौसम की संभावना
जम्मू-कश्मीर4–7 मार्चछिटपुट हल्की बारिश व बर्फबारी
हरियाणा2–3 मार्चतेज बारिश व तेज हवाएं (20–30 किमी/घंटा)
पंजाब2–3 मार्चतेज बारिश व तेज हवाएं (20–30 किमी/घंटा)
उत्तर प्रदेश2–3 मार्चतेज बारिश व तेज हवाएं (20–30 किमी/घंटा)

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा वेदर?

जम्मू कश्मीर में कल दिनभर मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन शाम को आसमान में बादल डेरा जमा लेंगे। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश या बर्फभारी कोई अलर्ट जारी नहीं है। वहीं 4 से 7 मार्च तक जम्मू कश्मीर में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें | ईरान-इजरायल तनाव का असर? सोने की कीमतों में जोरदार उछाल

राजस्थान में कल निकलेगी चटक धूप

राजस्थान में भी कल सूर्यदेव चमकने वाले हैं। मौसम विभाग ने कल बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि सुबह-शाम ठंड महसूस होगी लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी। कल जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर और अजमेर में तापमान बढ़ने वाला है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: यूपी संग 4 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा दिल्ली-बिहार, मनाली समेत देशभर का वेदर
More