कल का मौसम: क्या कल यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल? राजस्थान समेत 9 राज्यों के लिए IMD का महाअलर्ट जारी, जानिए कल का वेदर

Kal ka Mausam 5 April 2026: कल दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजस्थान में भीषण तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। 

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड4 Apr 2026, 07:22 PM IST
कल कैसा रहेगा वेदर
कल कैसा रहेगा वेदर

Kal ka mausam 5 April 2026: अप्रैल की शुरुआत आंधी-तूफान के साथ हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अप्रैल का 6-7 अप्रैल तक दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान बीते कुछ दिनों से सटीक बैठ रहा है। आज भी दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों के आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा रखा है। आइए जानते हैं IMD के अनुसार कल यानी 5 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में कल भी छाएंगे बादल

दिल्ली में बीते दो दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली थी। अब मौसम विभाग ने 5-6 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। वहीं 7-8 अप्रैल को राजधानी में एक बार फिर से आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं कल राजधानी का तापमान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव, बिना इस कार्ड के नहीं आएंगे बैंक में 2000 रुपये

यूपी में बिहार में कल बारिश की चेतावनी

दिल्ली की तरह यूपी-बिहार में भी बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल लखनऊ सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, बिहार में भी यूपी की तरह आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खासकर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार कल पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अप्रैलको उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभागों और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण तूफान, भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं छह अप्रैल को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश की संभावना है। सात अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच क्या फिर महंगे हुए LPG? जानें 4 अप्रैल के ताजा रेट

झारखंड में कल आंधी-तूफान की चेतावनी

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक आंधी-बारिश वाला ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 6 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें | रेलयात्री ध्यान दें! 8 घंटे बाद कैंसिल की टिकट तो रिफंड मिलेगा ‘जीरो’

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तराखंड में पर्यटक नगरी नैनीताल में शनिवार की सुबह मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार कल भी नैनीताल में रुक- रुक कर बारिश होती रहेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में 5 अप्रैल से कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है। इस दौरान कुछ पर्वतीय इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: क्या कल यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल? राजस्थान समेत 9 राज्यों के लिए IMD का महाअलर्ट जारी, जानिए कल का वेदर
More