कल का मौसम 14 अगस्त: दिल्ली-UP से महाराष्ट्र और ओडिशा तक बरसेंगे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather News in Hindi: 14 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Jitendra Singh
अपडेटेड13 Aug 2026, 06:11 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Kal Ka Mausam: 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी
Kal Ka Mausam: 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली: अगस्त के बीच देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। 14 अगस्त को उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश का खतरा

14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, कोरिया, रायगढ़ और सूरजपुर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में कम से मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड जोखिम भी है।

यह भी पढ़ें | कल का मौसम: गुरुवार को भी दिल्ली में होगी बारिश? इन राज्यों 17 अगस्त तक बरसेंगे

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 14 से 19 अगस्त के बीच भी बारिश का दौर बने रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में शुक्रवार को बाहर निकलने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखनी होगी।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 14 अगस्त को बारिश की संभावना है। IMD ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज की स्थिति बन सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में तेज बारिश

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर भूस्खलन और जलभराव जैसी परेशानी पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-NCR से हिमाचल तक 14 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम? यहां पढ़ें IMD का बुलेटिन

पंजाब और हरियाणा में भी बरसेंगे बादल

पंजाब में 14 अगस्त को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 से 15 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 14 अगस्त को बारिश होगी। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 से 14 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भीषण बारिश का अलर्ट है। जयपुर में कल यानी 14 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र में भी बारिश का असर

महाराष्ट्र के मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और कोंकण-गोवा क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहेगा। 14 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में भी भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें | देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कहीं बारिश तो कहीं जारी है हीटवेव

ओडिशा और झारखंड में भी तेज बारिश

पूर्वी भारत में ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर भी मौसम की नजर रहेगी। 14 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं का भी अनुमान है। IMD ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के पास समुद्र की स्थिति खराब रहने की चेतावनी भी दी है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और गरज-बिजली की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण भारत में भी बारिश जारी

दक्षिण भारत के कई राज्यों में 14 अगस्त को बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें | आज सुबह से दो बार भूकंप के झटकों से कांप चुका है लद्दाख, जानिए कितनी थी तीव्रता

बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं का असर

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर भी चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त की सुबह से 15 अगस्त की सुबह तक यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके चल सकते हैं। समुद्र की स्थिति भी खराब रहने की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम 14 अगस्त: दिल्ली-UP से महाराष्ट्र और ओडिशा तक बरसेंगे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
More