कल का मौसम, 18 जुलाई: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में उमस बरकरार, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

कल का मौसम 18 जुलाई 2026: देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इधर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Jul 2026, 07:29 PM IST
कल का मौसम 18 जुलाई 2026: पूर्वी भारत में भी बारिश से टेंशन बढ़ सकती है।
कल का मौसम 18 जुलाई 2026: पूर्वी भारत में भी बारिश से टेंशन बढ़ सकती है।

कल का मौसम 18 जुलाई 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर मजबूत होता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार 18 जुलाई को पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

IMD के मुताबिक पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है, लेकिन इसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

बंगाल और सिक्किम में सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और सड़क संपर्क प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यूपी, बिहार और उत्तराखंड में भी भारी बारिश

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं।
  • बिहार में कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है।
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
  • जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें | तेल संकट के बीच भी दौड़ता रहा भारत, हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च पर पीएम मोदी का बयान

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा पर नजर

  • मध्य भारत में छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

IMD के अनुसार:

  • छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है।
  • ओडिशा में 18 से 20 जुलाई के बीच भारी बारिश का खतरा बना रहेगा।

नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें | अगले 7 दिन इन 22 राज्यों पर भारी, तेज बारिश का अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बरसेंगे बादल

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली - NCR में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 जुलाई से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।

तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा

IMD ने कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 18 जुलाई: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में उमस बरकरार, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा
More