Kamal Kishore Chaurasia Family Dispute: पान मसाला कंपनी कमला पसंद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल मंगलवार रात कमला पसंद के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट और डायरी भी मिली है। इस नोट में दीप्ति ने पति के साथ चल रहे विवाद का जिक्र है।
क्या डायरी में लिखा किसी का नाम?
दीप्ति ने अपने सुसाइड नोट में किसी का सीधे नाम नहीं लिया है, लेकिन पति के साथ चल रहे झगड़े के बारे में लिखा है। उसमें लिखा है कि अगर किसी रिश्ते में प्यार नहीं है, भरोसा नहीं है, तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है? अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद।
दीप्ति के भाई ने लगाए गंभीर आरोप
दीप्ति चौरसिया के भाई ऋषभ ने अपने जीजा जी हरप्रीत पर कई गंभीर आरोप लगाए। ऋषभ ने कहा कि मेरे जीजा (हरप्रीत) के कई अवैध संबंध थे। शादी के बाद से ही दोनों के अच्छे संबंध नहीं थे। 2011 में भांजे की डिलीवरी के बाद हमें पता चला कि जीजा और सास मेरी बहन के साथ मारपीट करता है। हम अपनी बहन को कोलकाता में अपने घर ले आए थे, लेकिन उसकी सास उसे वापस ले गई थी।
उसने आगे कहा कि उसके बाद भी बहन के साथ उन्होंने मारपीट जारी रखा। मेरी बहन मुझे फोन करके कहती थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बहन का पति उसके साथ मारपीट करता था। मुझे नहीं पता कि मेरी बहन की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। मैंने 2-3 दिन पहले उससे बात की थी। मुझे बस न्याय चाहिए।
कब हुई थी दोनों की शादी?
दीप्ति के भाई ने बताया कि उसकी बहन और हरप्रीत की शादी 2010 में हुई थी। उन दोनों का 14 साल का बच्चा भी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरप्रीत ने दो शादियां की है। इस मामले में वसंत विहार पुलिस थान में FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम का इंतजार कर रही है।