Oscar 2026: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड

करण जौहर की 'होमबाउंड' ने ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की टॉप 15 में जगह बनाई है। यह फिल्म दोस्ती और सामाजिक दबावों पर आधारित है।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
पब्लिश्ड17 Dec 2025, 12:44 PM IST
Oscar 2026: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड
Oscar 2026: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड(PTI)

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ऑस्कर 2026 में भारत का नाम रोशन किया है। इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में जगह मिली है। यह जानकारी एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से दी गई है। भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री भी यही फिल्म थी।

‘होमबाउंड’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है और इसका निर्देशन नीरज घेवान ने किया है। फिल्म में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें | क्रिसमस से पहले ठंड बढ़ने की संभावना, IMD ने बताया देशभर में कब छाएगा घना कोहरा

यह फिल्म पहले ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों में खूब सराहना पा चुकी है। इसका वर्ल्ड प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसे दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद किया।

इस उपलब्धि पर करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह खुद को बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और ‘होमबाउंड’ का उनकी फिल्मोग्राफी का हिस्सा होना उनके लिए खास है। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान का धन्यवाद किया और पूरी टीम की मेहनत की तारीफ की।

यह भी पढ़ें | सर्दी में क्यों करना चाहिए तिल-गुड़ के लड्डू का सेवन? जानिए इसे बनाने की रेसिपी

वहीं नीरज घेवान ने कहा कि दुनिया भर से मिल रहा प्यार ही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुसार ‘होमबाउंड’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि उन युवाओं की आवाज है जो समाज और सिस्टम की चुनौतियों के बीच अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों, शोएब और चंदन, के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों पुलिस अफसर बनना चाहते हैं, लेकिन इस सपने को पूरा करना उनके लिए आसान नहीं होता। सामाजिक भेदभाव, आर्थिक परेशानियां और व्यवस्था की सख्ती उनके रास्ते में बार-बार बाधा बनती हैं। फिल्म दोस्ती, जिम्मेदारी और युवाओं पर पड़ने वाले सामाजिक दबावों को बहुत संवेदनशील तरीके से दिखाती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सOscar 2026: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सOscar 2026: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड
OPEN IN APP