Karwa Chauth 2025: करवा चौथ आज, जानिए पूजा टाइमिंग, चंद्रोदय का सही समय और व्रत का महत्व

करवा चौथ 2025 का पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा हाउ। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। पूजा में करवा का विशेष महत्व है, जिसे चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए उपयोग किया जाता है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड10 Oct 2025, 06:10 AM IST
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ आज, जानिए पूजा टाइमिंग, चंद्रोदय का सही समय और व्रत का महत्व
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ आज, जानिए पूजा टाइमिंग, चंद्रोदय का सही समय और व्रत का महत्व

Karwa Chauth 2025 Puja Timing: करवा चौथ या करक चतुर्थी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन विवाहित हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं और भगवान से प्रार्थना करती हैं। इस वर्ष करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा हाउ। आइए जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

यह भी पढ़ें | करवाचौथ की सरगी में इन चीजों को जरूर करें शामिल, दिनभर बनी रहेंगी ग्लोइंग

करवा चौथ कब है?

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्टूबर, रात 10:54 बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्टूबर, शाम 7:38 बजे
  • पूजा मुहूर्त: शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक (कुल 1 घंटा 14 मिनट)

करवा चौथ का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है और यह कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है।

शहरों के अनुसार चंद्रोदय का समय

  • दिल्ली और नोएडा: रात 8:13 बजे
  • चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और लुधियाना: रात 8:08 से 8:11 बजे के बीच
  • कोलकाता: शाम 7:41 बजे
  • लखनऊ और प्रयागराज: रात 8:02 बजे

यह भी पढ़ें | करवाचौथ व्रत रख रहीं महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल, जानिए इनके बारे में

जानिए करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है। “करवा” या “करक” मिट्टी के उस पात्र को कहा जाता है जिससे चंद्रमा को अर्घ्य (जल अर्पण) दिया जाता है। पूजा में करवा का विशेष महत्व होता है और इसे दान स्वरूप ब्राह्मण या किसी सुहागिन महिला को दिया जाता है।

इस दिन विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं। व्रत पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए रखा जाता है और चंद्र दर्शन के बाद ही अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKarwa Chauth 2025: करवा चौथ आज, जानिए पूजा टाइमिंग, चंद्रोदय का सही समय और व्रत का महत्व
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKarwa Chauth 2025: करवा चौथ आज, जानिए पूजा टाइमिंग, चंद्रोदय का सही समय और व्रत का महत्व