Katrina Kaif news: कटरीना-विक्की के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, मिली ढेरों शुभकामनाएं

Katrina-Vicky baby boy: कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों का आगमन हुआ है। 7 नवंबर 2025 को दोनों ने बेटे का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर दोनों ने प्यारा नोट शेयर कर गुड न्यूज दी, जिसके बाद बॉलीवुड सितारों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी।

Priya Shandilya
अपडेटेड7 Nov 2025, 01:29 PM IST
कटरीना कैफ-विक्की कौशल बनें पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
कटरीना कैफ-विक्की कौशल बनें पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Katrina-Vicky welcome baby boy: बॉलीवुड का पावर कपल कटरीना कैफ (42) और विक्की कौशल (37) अब माता-पिता बन गए हैं। 7 नवंबर 2025 को दोनों ने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये गुड न्यूज आई, चारों तरफ से बधाइयों की बौछार होने लगी।

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

शुक्रवार को कटरीना और विक्की ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक प्यारा-सा नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025- कटरीना और विक्की"। नोट के साथ एक टेडी बियर और ब्लू बेबी कैरिज की तस्वीर भी थी, जिसने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बना दिया। विक्की ने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा, “Blessed”।

बॉलीवुड से मिली ढेर सारी बधाइयां

जैसे ही ये खबर वायरल हुई, बॉलीवुड सेलेब्स ने दोनों को दिल खोलकर बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “बेहद खुश! बधाइयां!” वहीं रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट किया, “Omggggggg बधाई हो आप दोनों को, बहुत खुश हूं!” करीना कपूर ने लिखा, “Kattttt बॉय मम्मा क्लब में स्वागत है, आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।” वहीं हाल ही में मां बनीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “Congratssssssss नई मम्मा और पापा!”

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के वक्त भी छाए थे दोनों

कटरीना और विक्की ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने एक ब्लैक-एंड-व्हाइट पोलनॉइड शेयर किया था, जिसमें कटरीना अपना बेबी बंप थामे दिख रही थीं और विक्की उन्हें प्यार से देख रहे थे।

वर्क फ्रंट पर दोनों के प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ पिछली बार विजय सेतुपति के साथ फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। वहीं विक्की कौशल इस साल ‘छावा’ में नजर आए थे, जो 2025 की सबसे हिट फिल्मों में से एक बनी। अब वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘Love And War’ में दिखाई देंगे।

विक्की और कटरीना की ये नई शुरुआत न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। दोनों की लव स्टोरी अब पैरेंटहुड के खूबसूरत चैप्टर में बदल गई है और फैंस अब बेसब्री से उनके बेटे की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKatrina Kaif news: कटरीना-विक्की के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, मिली ढेरों शुभकामनाएं
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKatrina Kaif news: कटरीना-विक्की के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, मिली ढेरों शुभकामनाएं