KBC Top 7 Difficult Questions: कौन बनेगा करोड़पति के 7 सबसे मुश्किल सवाल, 90% तक लोग नहीं दे पाएंगे जवाब

KBC Top Difficult Questions:अगर आपको भी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति देखकर लगता है कि आप भी उन सवालों का जवाब दे सकते हैं, तो हम आपके लिए कुछ सवाल लाए हैं। ये सवाल केबीसी में ही पूछे गए हैं, आइए पहले उनका जवाब दीजिए।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Nov 2025, 01:51 PM IST
कौन बनेगा करोड़पति के 7 मुश्किल सवाल
कौन बनेगा करोड़पति के 7 मुश्किल सवाल

KBC Top Difficult Questions: कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा टीवी शो है, जिसमें आप दिमाग का इ्स्तेमाल करके करोड़ों रुपये जीत सकते हैं। हर सीजन में सैकड़ों लोग हॉट सीट पर बैठकर लखपति बनकर घर जाते हैं और कुछ करोड़पति भी बन जाते हैं। इस शो में हिस्सा लेने वाले को कुछ लाइफलाइन भी मिलती हैं, जिनकी मदद से वो सवाल का जवाब जीतकर बड़ी रकम जीत जाते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि लाइफलाइन भी उनकी मदद नहीं कर पाती हैं। आज हम आपको केबीसी के कुछ ऐसे सवालों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका जवाब बता पाना बहुत ही मुश्किल है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो 7 सवाल।

ये रहे वो 7 मुश्किल सवाल

1. भारतीय संविधान निम्नलिखित में से किसे संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति देता है?

A. सॉलिसिटर जनरल

B. अटॉर्नी जनरल

C. कैबिनेट सचिव

D. मुख्य न्यायाधीश

2. 1978 में अंटार्कटिका महाद्वीप में जन्म लेने वाले पहले व्यक्ति कौन बने?

A. एमिलियो पाल्मा

B. जेम्स वेडेल

C. नथानिएल पामर

D. चार्ल्स विल्क्स

यह भी पढ़ें | टास्क के दौरान अशनूर ने तान्या पर फेंका तख्ती, सामने आई दर्शकों की प्रतिक्रियाएं

3. किस औपनिवेशिक शक्ति ने 18 अक्टूबर, 1868 को निकोबार द्वीप समूह के अधिकार अंग्रेजों को बेचकर भारत में अपनी भागीदारी समाप्त कर ली थी?

A. बेल्जियम

B. इटली

C. डेनमार्क

D. फ्रांस

4. दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन हैं?

A. जुन्को ताबेई

B. वांडा रुटकीविक्ज़

C. तामे वतनबे

D. चैंटल मौदुइट

5. इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच 1972 की ऐतिहासिक भारत-पाक वार्ता शिमला में किस स्थान पर हुई थी?

A. वाइसरीगल लॉज

B. गॉर्टन कैसल

C. बार्न्स कोर्ट

D. सेसिल होटल

6. मिलिंद-पन्हा, राजा मेनांडर या मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के बीच का संवाद है?

A. असंग

B. नागसेन

C. महाधर्मरक्षित

D. धर्मरक्षित

7. पद्म पुराण के अनुसार, किस राजा को हिरण के श्राप के कारण सौ साल तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था?

A. क्षेमधूर्ति

B. धर्मदत्त

C. मितध्वज

D. प्रभंजना

सारे सवालों के जवाब यहां हैं-

  • पहले सवाल का जवाब – अटॉर्नी जनरल
  • दूसरे सवाल का जवाब – एमिलियो पाल्मा
  • तीसरे सवाल का जवाब –डेनमार्क
  • चौथे सवाल का जवाब –वांडा रुटकीविक्ज
  • पांचवें सवाल का जवाब – बार्न्स कोर्ट
  • छठे सवाल का जवाब – नागसेन
  • सातवें सवाल का जवाब – प्रभंजना

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC Top 7 Difficult Questions: कौन बनेगा करोड़पति के 7 सबसे मुश्किल सवाल, 90% तक लोग नहीं दे पाएंगे जवाब
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC Top 7 Difficult Questions: कौन बनेगा करोड़पति के 7 सबसे मुश्किल सवाल, 90% तक लोग नहीं दे पाएंगे जवाब