KVS Lottery Result 2026 Class 1: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कुछ राज्यों में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए नजीते जारी कर दिए हैं। असम, केरल और पुडुचेरी के लिए प्रवेश सूची 10 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी। चुनाव की वजह से नतीजे रोक दिए गए हैं। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों की ओर से आवेदन जमा किए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
NDTV में छपी खबर के मुताबिक, 2026-27 के लिए KVS चयन सूची जारी होने के बाद, अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करना होगा। इसमें शुल्क भुगतान और दस्तावेजों का सत्यापन जैसी तमाम चीजें शामिल हैं।
ये फाइनल सेलेक्शन नहीं
केंद्रीय विद्यालय संगठन आज जो कक्षा 1 प्रवेश सूची जारी कर रहा है वो प्रोविजनल है। यानी इस लिस्ट में आपके बच्चे का नाम आ जाने भर से संबंधित केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की गारंटी नहीं है। बल्कि इसका मतलब ये है कि इस लिस्ट में जिनका नाम आ रहा है, वो संबंधित स्कूल में दाखिला प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए योग्य हो गए हैं। फाइनल सेलेक्शन लिस्ट संबंधित स्कूल में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद आएगी।
बच्चे की शिफ्ट कब और कैसे बदल सकती है?
केवीएस स्कूल दो शिफ्ट में चलते हैं- मॉर्निंग और ईवनिंग। मॉर्निंग को फर्स्ट शिफ्ट और ईवनिंग को सेकंड शिफ्ट कहा जाता है। आपका बच्चा किस शिफ्ट में जाएगा ये स्कूल तय करता है। लेकिन अगर आप उसकी शिफ्ट बदलना चाहते हैं, तो ये काम सिर्फ उस स्कूल के प्रिंसिपल की अनुमति से ही हो सकता है। वो भी सिर्फ एक ग्राउंड पर। केवीएस के नियमों के मुताबिक, अगर बच्चे का कोई भाई या बहन उसी स्कूल में दूसरी शिफ्ट में पढ़ता/पढ़ती है, तभी शिफ्ट चेंज रिक्वेस्ट मानी जा सकती है।
बालवाटिका में इन बच्चों का होगा एडमिशन
केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका कक्षाओं में प्रवेश के लिए, बच्चों की आयु 31 मार्च, 2026 तक 3 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
लॉटरी सिस्टम से होता है चयन
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए एडमिशन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाता है।