केरल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, मतदाता सूची से 24 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

केरल में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसमें 24 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं। मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अप्रमाणित मतदाताओं के नाम बाहर किए गए हैं। संशोधित ड्राफ्ट में 2.54 करोड़ मतदाता शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित होगी।

Rishabh Shukla
अपडेटेड23 Dec 2025, 09:04 PM IST
केरल में वोटर लिस्ट से 24 लाख से अधिक नाम हटाए गए
केरल में वोटर लिस्ट से 24 लाख से अधिक नाम हटाए गए

केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के तहत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को संशोधित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी। इस प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची से 24 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने बताया कि ड्राफ्ट सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी प्रतियां भी उपलब्ध करा दी गई हैं।

क्यों हटाए गए इतने बड़े पैमाने पर नाम?

एसआईआर के गणना चरण के बाद तैयार मसौदा सूची में कुल 2,54,42,352 मतदाता शामिल किए गए हैं। हटाए गए 24,08,503 नामों में 6,49,885 मृत मतदाता, 6,45,548 ऐसे मतदाता जिनका पता नहीं चल सका और 8,16,221 मतदाता ऐसे हैं जो अपने पंजीकृत पते से स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके अलावा 1,36,029 डुप्लीकेट मतदाता और 1,60,830 अन्य श्रेणियों में चिह्नित नाम भी सूची से हटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें | SIR का असर: गुजरात में 74 लाख वोट कटे, चुनावी सूची में बड़ा बदलाव

आपत्ति की समय-सीमा और आगे की प्रक्रिया

पुनरीक्षण से पहले केरल की मतदाता सूची में कुल 2,78,50,855 नाम दर्ज थे। इस बार हटाए गए नामों का प्रतिशत 8.65 फीसदी रहा। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट सूची को लेकर आपत्तियां और दावे 22 जनवरी तक दर्ज कराए जा सकते हैं। सभी शिकायतों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकेरल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, मतदाता सूची से 24 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकेरल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, मतदाता सूची से 24 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए