Kerala Elections: 2026 से पहले का ट्रेलर...केरल में जनादेश का नया रंग, जानिए कैसा रहा स्थानीय निकाय चुनाव का रिजल्ट

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ ने प्रमुखता से जीत हासिल की, जबकि बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इन परिणामों को 2026 विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Dec 2025, 09:53 PM IST
केरल निकाय चुनाव रिजल्ट
केरल निकाय चुनाव रिजल्ट

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति की दिशा और मिजाज दोनों बदलते दिख रहे हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ (UDF) गांवों से लेकर शहरों तक अधिकतर पंचायतों और नगरपालिकाओं में बढ़त बनाकर मुख्य विजेता के रूप में उभरा है, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) राजधानी तिरुवनंतपुरम में रिकॉर्ड जीत हासिल कर नई राजनीतिक जमीन तैयार करने में सफल रहा। इन नतीजों को 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अहम राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।​

केरल से आ रहे इस रिजल्ट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि केरल के स्थानीय स्वशासन चुनावों में आज का दिन वाकई ऐतिहासिक रहा। जनादेश बिल्कुल साफ है और राज्य की लोकतांत्रिक भावना एक बार फिर चमक उठी है।

शशि थरूर ने दी UDF को बधाई

उन्होंने UDF को दिल से बधाई देते हुए आगे लिखा कि यूपीएफ ने अलग‑अलग स्थानीय निकायों में शानदार जीत दर्ज की है। ये जीत सिर्फ आंकड़ों की नहीं है, बल्कि जनता का मजबूत समर्थन और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बड़ा संकेत है। कड़ी मेहनत, साफ संदेश और एंटी‑इनकम्बेंसी की लहर ने मिलकर 2020 से कहीं बेहतर नतीजे दिलाए हैं।

यह भी पढ़ें | ITR में दिखाया फर्जी दान? आएगा आयकर विभाग का अलर्ट मैसेज, जानिए क्या करना है अब

इसके साथ ही उन्होंने तिरुवनंतपुरम में बीजेपी की जीत पर भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मैं तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भी बधाई दी। नगर निगम में उनकी जीत राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव दिखाती है। मैंने 45 साल के LDF शासन से बदलाव की मुहिम चलाई थी, लेकिन जनता ने उस बदलाव के लिए एक दूसरी पार्टी को चुना। यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। जनता का फैसला सर्वोपरि होता है, चाहे वह UDF के पक्ष में हो या मेरे क्षेत्र में BJP के पक्ष में है।

वहीं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केरल में नगर निगमों, नगरपालिकाओं और ग्राम पंचायतों के चुनावों में एलडीएफ पर यूडीएफ की शानदार जीत के लिए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये परिणाम केरल प्रदेश कांग्रेस, उसके नेताओं की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

यहां देखें रिजल्ट

निकाय/संस्थाकुल संख्याUDF जीतLDF जीतNDA जीतटाई मामले
ग्राम पंचायतें9415053402664
ब्लॉक पंचायतें152796310
ज़िला पंचायतें1477
नगर पालिकाएं8754282
कॉर्पोरेशन6411

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKerala Elections: 2026 से पहले का ट्रेलर...केरल में जनादेश का नया रंग, जानिए कैसा रहा स्थानीय निकाय चुनाव का रिजल्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKerala Elections: 2026 से पहले का ट्रेलर...केरल में जनादेश का नया रंग, जानिए कैसा रहा स्थानीय निकाय चुनाव का रिजल्ट