KGMU Nursing Rules: गहनों की छुट्टी, नेलपेंट को कहना होगा अलविदा, ड्यूटी पर तैनात नर्सों के लिए लागू हुआ नया नियम

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग संवर्ग के लिए मैनुअल जारी किया है, जिसमें नर्सों को नेलपालिश और भारी गहने पहनने पर पाबंदी है। यह मैनुअल नर्सों के दायित्व और अधिकारों को स्पष्ट करता है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड26 Aug 2025, 03:26 PM IST
केजीएमयू में नर्सों के लिए नया नियम लागू
केजीएमयू में नर्सों के लिए नया नियम लागू

King George Medical University: किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की तरफ से पहली बार नर्सिंग संवर्ग के लिए मैनुअल जारी किया गया है जिसके अनुसार ड्यूटी पर तैनात नर्स को नेलपालिश और भारी भरकम गहने पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। संस्थान की तरफ से जारी मैनुअल के बोर्ड इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक लगाए जाएंगे, जिससे ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग संवर्ग को याद रहे।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए पहली बार नर्सिंग मैनुअल लागू किया जा रहा है। नर्सिंग मैनुअल तैयार करके उनके दायित्व, अधिकार और छुट्टियों के नियम तय कर दिए हैं। अभी तक ऐसा कोई मैनुअल नहीं था। नर्सिंग अधिकारियों को सामान्य लिपिक की भांति काम करने और अवकाश लेने का अधिकार था। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अब मैनुअल के अनुसार ही नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी करनी होगी।

बोर्ड पर लिखे जाएंगे नियम

उन्होंने बताया कि बोर्ड पर नियम लिखे जाएंगे ताकि मरीज और तीमारदारों को भी उनके बारे में पता रहे। इनके आधार पर मरीज नर्सिंग स्टाफ से उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी कर सकते हैं। इतना ही नहीं नियमों का पालन न होने पर मरीज व तीमारदारों को अधिकारियों से शिकायत करने का भी अधिकार होगा।

यह भी पढ़ें | 7 सितंबर को चंद्रग्रहण, बंद रहेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट

प्रो. के.के. सिंह ने बताया कि नए मैनुअल में नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश शामिल किए गए हैं। इसके अनुसार, मरीज और उनके तीमारदारों से हमेशा विनम्रता से बात करनी होगी। उन्हें डॉक्टर से मिलने का समय, दवा खरीदने की दुकान, पानी की उपलब्धता, भोजन का समय और नाई की सुविधा जैसी जानकारी देना अनिवार्य होगा। यदि जरूरत पड़े तो यह सुनिश्चित करना होगा कि डॉक्टर मरीज को अवश्य देखें। ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के कॉल का जवाब न मिलने पर प्रभारी चिकित्सक को तुरंत सूचित करना होगा। एक कॉल पर मरीज के पास पहुंचना, जांच के लिए विभागीय परिचारकों को भेजना, और ब्लड सैंपल को वार्ड परिचारक के माध्यम से रक्त कोष तक पहुंचाना भी निर्देशित किया गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKGMU Nursing Rules: गहनों की छुट्टी, नेलपेंट को कहना होगा अलविदा, ड्यूटी पर तैनात नर्सों के लिए लागू हुआ नया नियम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKGMU Nursing Rules: गहनों की छुट्टी, नेलपेंट को कहना होगा अलविदा, ड्यूटी पर तैनात नर्सों के लिए लागू हुआ नया नियम