Andre Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने IPL को कहा अलविदा, अब KKR में निभाएंगे नई जिम्मेदारी

Andre Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने IPL को अलविदा कह दिया है। अब वह KKR के सपोर्ट स्टाफ में पावर कोच बनकर जुड़ेंगे। IPL में उनका सफर शानदार रहा, और अब वे टीम के साथ एक नई भूमिका में अपना नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। 

Priya Shandilya
अपडेटेड30 Nov 2025, 02:44 PM IST
आंद्रे रसेल ने IPL को कहा अलविदा (फाइल फोटो)
आंद्रे रसेल ने IPL को कहा अलविदा (फाइल फोटो)(HT)

Andre Russell Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) देखने वाला शायद ही कोई ऐसा फैन होगा जिसने आंद्रे रसेल के छक्के, उनकी धमाकेदार एनर्जी और मैच पलट देने वाले पलों को कभी भूल पाया हो। लेकिन अब रसेल ने ऐसा फैसला किया है जिसे सुनकर फैंस का दिल थोड़ा भारी तो जरूर होगा। उन्होंने IPL को अलविदा कह दिया है। हालांकि अच्छी बात ये है कि वो पूरी तरह KKR से दूर नहीं जा रहे।

KKR द्वारा न रिटेन किए जाने के बाद रसेल का बड़ा ऐलान

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले रिटेन नहीं किया। इसी के बाद उन्होंने घोषणा की कि अब वह IPL में बतौर खिलाड़ी नहीं उतरेंगे। रसेल ने कहा कि उनका IPL सफर बेहद खास रहा छक्के, जीत, MVP अवॉर्ड, ये सब उनके करियर की खूबसूरत यादें हैं। उन्होंने कहा कि सही वक्त पर रुकना जरूरी होता है।"

रसेल का इमोशनल मैसेज

रसेल ने आगे कहा, "जब मैंने यह निर्णय लिया तो मुझे लगा कि यही सबसे सही फैसला है। मैं धीरे-धीरे फीका नहीं पड़ना चाहता। मैं एक विरासत छोड़ना चाहता हूं। रिटायर होने का सही समय तब होता है जब फैंस कहें कि तुम्हारे अंदर अभी भी दम बाकी है और तुम थोड़ा और खेल सकते थे। मैं नहीं चाहता कि लोग बाद में कहें कि मुझे ये फैसला सालों पहले कर लेना चाहिए था।"

मुश्किल था ये फैसला!

उन्होंने आगे ,"हम सब इंस्टाग्राम पर रहते हैं, तो फीड में अक्सर अपनी तस्वीरें अलग-अलग जर्सियों में दिख जाती हैं। दोस्त और टीम-मेट्स भी कह देते हैं कि इस जर्सी में अच्छे लग रहे हो। लेकिन मुझे लगता था कि मैं उन जर्सियों में ठीक नहीं दिखता। यही बातें मेरे दिमाग में घूमती रहीं और कई रातें नींद भी नहीं आई। इसी दौरान मेरी मिस्टर वेंकी मैसूर और शाहरुख खान से आईपीएल के बारे में बात हुई। उन्होंने हमेशा मुझे सम्मान दिया और मेरे खेल की कद्र की है। मेरे लिए वही जगह सबसे सही है जहां मैं खुद को जुड़ा हुआ महसूस करूं, इसलिए यह फैसला मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"

रसेल ने अपने वीडियो में कहा, “तो कोलकाता, मैं वापस आऊंगा। बस एक फर्क होगा, अब मैं KKR के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनूंगा।”

मतलब अब दर्शक उन्हें मैदान पर नहीं, बल्कि डगआउट से टीम को ताकत देते हुए देखेंगे।

आंद्रे रसेल का IPL करियर

रसेल IPL के इतिहास के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 12 साल में 140 मैच खेले, 2,651 रन बनाए, 123 विकेट लिए और 174.18 की स्ट्राइक रेट के साथ खेल में धमाल मचाया। KKR ने उनकी वजह से दो बार IPL ट्रॉफी उठाई- 2014 और 2024। लेकिन 2025 में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई जिसके बाद टीम ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला किया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAndre Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने IPL को कहा अलविदा, अब KKR में निभाएंगे नई जिम्मेदारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAndre Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने IPL को कहा अलविदा, अब KKR में निभाएंगे नई जिम्मेदारी
OPEN IN APP