
Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Scorecard: आज कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में लखनऊ ने 3 विकेट से जीत दर्ज की है।
आज लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 181 रनों की पारी खेली। वहीं लखनऊ ने 20 ओवर में 182 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
Lucknow Super Giants won by 3 wkts
KKR181/4(20)
LSG182/7(20)
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी इस वक्त नाजुक मोड़ पर है, जहां 15.5 ओवरों के खेल के बाद टीम ने 128 रनों पर अपने 6 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं।
मैदान पर इस वक्त आयुष बदोनी डटे हुए हैं और लखनऊ की उम्मीदें उन्हीं के कंधों पर टिकी हैं। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में 41 रन कूट दिए हैं, जिसमें 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल है।
LSG- 114-5(13.4)
ईडन गार्डन्स में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पावरप्ले किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा। 6 ओवर का खेल खत्म होने तक लखनऊ ने बोर्ड पर 56 रन तो टांग दिए हैं, लेकिन 2 बड़े विकेट गिर जाने से कोलकाता की टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। अब देखना है कि लखनऊ के नबाब इस रनों के पहाड़ को तोड़ पाते हैं या नहीं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर का मैच खेल लिया है। अब तक टीम को 4 झटके लग गए हैं। 4 विकेट के नुकसान के बाद केकेआर का स्कोर 129 पहुंच गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ ने तीसरा झटका दे दिया है। अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौट गए हैं।
रहाणे और रघुवंशी के बीच की मजबूत साझेदारी टूट गई है। केकेआर का स्कोर अब 99 रन पर 2 विकेट है। अब देखना होगा कि रहाणे के जाने के बाद क्या केकेआर अपनी रनों की रफ्तार बरकरार रख पाती है या लखनऊ यहां से शिकंजा कसेगी।
रघुवंशी अपनी पारी में अब तक 4 शानदार चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़ चुके हैं। उनकी टाइमिंग और प्लेसमेंट देखते ही बन रही है। 133.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने KKR के स्कोर को मजबूती दे दी है।
ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी फैंस उम्मीद कर रहे थे। प्रिंस यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई है। सलामी बल्लेबाज फिन एलन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में दिग्विजय सिंह राठी को कैच थमा बैठे। एलन ने 8 गेंदों में 9 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की सधी हुई शुरुआत की है। फिन एलन और अनुभवी अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर है। पहले ही ओवर में दोनों ने एक-एक चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की तेज पिच और शाम की ओस (Dew) को देखते हुए यह एक रणनीतिक फैसला साबित हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आखिरकार आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए दिख सकते हैं जिससे टीम की कमजोर गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी
अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।