KKR vs LSG Pitch Report: क्या बारिश धुल देगी KKR vs LSG का मैच? जानिए कोलकाता के वेदर से लेकर पिच रिपोर्ट तक

KKR vs LSG Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। आज मैच को लेकर दर्शकों के बीच डर का माहौल है। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा कोलकाता का वेदर

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Apr 2026, 02:51 PM IST
क्या बारिश धुलेगी KKR vs LSG का मैच?
क्या बारिश धुलेगी KKR vs LSG का मैच?

KKR vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 में अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की टक्कर आज लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रही है। शाम 7:30 मिनट पर शुरू होने वाले ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ऐसे में आज कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान में जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि आज का मैच कोलकाता के लिए मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि सामने वाली टीम में मोहम्मद शमी खेल रहे हैं।

कैसा है कोलकाता का वेदर?

इन दिनों देशभर के कई राज्यों में बारिश हो रही है, ऐसे में फैंस को डर है कि कहीं आज का मैच बारिश धुल न दे। अगर कोलकाता के वेदर की बात करें, तो आज कोलकाता में बारिश की 90% संभावना है। ऐसे में आज फैंस का डर सच होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें | 10 अप्रैल से खुल रहा Axis Mutual Fund का नया फंड ऑफर, ₹100 से कर सकेंगे निवेश

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

कोलकाता की ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों की काफी मददगार रही है। यहां की पिच काफी फ्लैट है, जिससे गेंद सीधा बल्ले पर आती है और बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा कर पाते हैं। अगर मैच के दौरान बारिश होती है या पिच में नमी रहती है, तो पेसर्स को अतिरिक्त स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, जिससे शुरुआत के ओवर्स और अहम हो जाएंगे।

लखनऊ और कोलकाता का हेड टू हेड

मुकाबलेकुल मैचLSG जीतKKR जीत
कुल आमने-सामने642
पिछले सीजन110
कोलकाता में खेले गए321

इससे साफ दिखता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का पलड़ा भारी रहा है, खासकर कोलकाता में भी उन्होंने बढ़त बनाई है।

यह भी पढ़ें | बैंक अकाउंट नहीं है और लेना है लोन तो क्या करें? यहां जानिए पूरी डिटेल

KKR में आज कर सकते हैं कैमरन वापिसी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आखिरकार आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए दिख सकते हैं जिससे टीम की कमजोर गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। ग्रीन ने पीठ की सर्जरी के बाद इस सत्र में अब तक गेंदबाजी नहीं की है लेकिन वह नेट्स पर धीरे-धीरे गेंदबाजी का भार बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Income Tax News: नए ITR फॉर्म में कैपिटल गेन रिपोर्टिंग के नियम बदले

KKR vs LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सKKR vs LSG Pitch Report: क्या बारिश धुल देगी KKR vs LSG का मैच? जानिए कोलकाता के वेदर से लेकर पिच रिपोर्ट तक
More