KKR vs PBKS IPL 2026 Update: ईडन गार्डन्स में बारिश के चलते KKR vs PBKS मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को 1-1 अंक

KKR vs PBKS IPL 2026: ईडन गार्डन्स में KKR बनाम PBKS मुकाबला बारिश के कारण आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है। अंपायर्स से चर्चा के बाद रहाणे और अय्यर ने हाथ मिलाया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इस नतीजे के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर का खाता खुल गया है।

Priya Shandilya
अपडेटेड6 Apr 2026, 11:12:11 PM IST
ईडन गार्डन्स में बारिश के चलते KKR vs PBKS मुकाबला रद्द
ईडन गार्डन्स में बारिश के चलते KKR vs PBKS मुकाबला रद्द(PTI)

KKR vs PBKS IPL 2026 Update: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्रिकेट फैंस के लिए आज की रात निराशाजनक रही। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला आखिरकार बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच की शुरुआत में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन खेल केवल 3.4 ओवर ही चल पाया जिसमें केकेआर ने 25 रन पर 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जो बारिश शुरू हुई, उसने रुकने का नाम नहीं लिया।

मैदान पर अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर को अंपायर्स के साथ चर्चा करते देखा गया। आखिर में दोनों ने खेल की परिस्थितियों को भांपते हुए मैच रद्द करने के फैसले पर सहमति जताई। इसी के साथ पंजाब किंग्स को इस 1 अंक की बदौलत बड़ा फायदा हुआ है और वे अब तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं केकेआर, जो इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में थी, उसे बिना मैच पूरा किए अपना पहला अंक मिल गया है। अब दोनों टीमों की नजरें अपने अगले मुकाबलों पर होंगी, जहां वे पूरे 2 अंक बटोरना चाहेंगी।

kolkata knight riders vs punjab kings match scorecard

Scorecard

KKR: 25/2 (3.4)

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
6 Apr 2026, 11:06:20 PM IST

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: बारिश के कारण KKR-PBKS का मैच रद्द

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: करीब 3 घंटे तक बारिश होने के बाद आखिरकार KKR और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया। मैदान पूरी तरह गीला होने के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। इस फैसले के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया।

6 Apr 2026, 10:48:33 PM IST

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: कोलकाता में थमी बारिश, कवर्स हटाए गए

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: कोलकाता में बारिश रुक गई है। ग्राउंडस्टाफ ने तेजी से कवर्स हटाना शुरू कर दिया है और अंपायर्स मैदान का मुआयना करने के लिए बाहर आ चुके हैं। खेल शुरू करने की आखिरी समय सीमा (Cut-off Time) रात 11:14 PM IST है।

6 Apr 2026, 10:32:37 PM IST

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: कोलकाता में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, मैच रद्द होने के करीब

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: AccuWeather के ताजा अपडेट के मुताबिक, कोलकाता में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया गया है। ईडन गार्डन्स के मौजूदा हालात और मौसम की गंभीरता को देखते हुए अब आज रात दोबारा खेल शुरू होने की संभावना पूरी तरह खत्म नजर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अंपायर्स जल्द ही मैच को रद्द घोषित करने का औपचारिक फैसला ले सकते हैं।

6 Apr 2026, 10:07:12 PM IST

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: आगे किससे भिड़ेंगी KKR और PBKS?

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना अगला मैच भी इसी मैदान पर 9 अप्रैल (गुरुवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो उस दिन भी बारिश खलल डाल सकती है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स (PBKS) अब अपने घर यानी मुल्लांपुर (चंडीगढ़) वापस लौटेगी। वहां 11 अप्रैल (शनिवार) को उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

6 Apr 2026, 09:58:28 PM IST

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: IMD अलर्ट! तूफान और भारी बारिश से हालात और बिगड़ेंगे

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले गुरुवार तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। खास तौर पर मंगलवार और बुधवार को स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कोलकाता में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ 'काल बैसाखी' तूफान और भारी बारिश दस्तक दे सकती है। आज के मैच के साथ-साथ आने वाले दिनों के खेल पर भी मौसम की मार पड़ने की पूरी आशंका है।

6 Apr 2026, 09:49:01 PM IST

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: मैदान पर पानी जमा, खेल शुरू होना मुश्किल

KKR vs PBKS Live Update IPL 2026: ईडन गार्डन्स में बारिश लगातार जारी है और कवर पर पानी जमा होने लगा है। ऐसे हालात में भले ही बारिश रुक जाए, मैदान तैयार होने में काफी वक्त लग सकता है। स्थिति को देखते हुए अब मैच के रद्द होने की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है।

6 Apr 2026, 09:34:09 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: मैच रद्द हुआ तो किसका फायदा?

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: अगर ईडन गार्डन्स में लगातार हो रही बारिश के कारण आज का मैच रद्द होता है, तो नियमों के मुताबिक कोलकाता और पंजाब दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा। पंजाब किंग्स के लिए यह फायदे का सौदा होगा क्योंकि 3 अंकों के साथ वे पॉइंट्स टेबल में टॉप (नंबर 1) पर पहुंच जाएंगे।

वहीं, लगातार दो हार झेल चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी यह राहत भरी खबर हो सकती है। मैच रद्द होने की स्थिति में केकेआर का इस सीजन में जीत का खाता तो नहीं खुलेगा, लेकिन उन्हें अपना पहला अंक जरूर मिल जाएगा।

6 Apr 2026, 09:27:19 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: केविन पीटरसन ने जताई मैच रद्द होने की आशंका

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: रात 9:10 PM IST से ओवरों की कटौती शुरू हो गई है और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए काफी ओवर कम होने की संभावना है। कमेंट्री पैनल में मौजूद इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने चिंता जताते हुए कहा कि हालात अभी और बिगड़ सकते हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अगर खेल दोबारा शुरू भी होता है, तो केकेआर के लिए मुश्किलें कम नहीं होंगी। 3.4 ओवर में महज 25 रन पर 2 विकेट खोने के बाद, डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत कोलकाता को काफी बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

6 Apr 2026, 08:42:20 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: बारिश का असर जारी, 8:45 बजे होगा ग्राउंड इंस्पेक्शन

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: अंपायर्स 8:45 बजे पर मैदान का निरीक्षण करेंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फिलहाल हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिसके चलते पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि इस स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम वर्ल्ड क्लास है, इसलिए बारिश रुकते ही खेल दोबारा शुरू होने की पूरी संभावना है।

6 Apr 2026, 08:41:27 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: बारिश ने खेल में डाला खलल

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रही रुक-रुक कर बारिश ने आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले की लय बिगाड़ दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन ही बना सकी थी कि खेल रोकना पड़ा। फिलहाल कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर टिके हुए हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।

6 Apr 2026, 08:22:37 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: फैंस की उम्मीदों पर फिर फिरा पानी, दोबारा शुरू हुई बारिश

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: अभी मैदान से कवर्स हटे ही थे और खेल शुरू होने की उम्मीद जगी थी कि बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी। ईडन गार्डन्स में फिलहाल हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जिसके चलते ग्राउंड स्टाफ को आनन-फानन में कवर्स वापस पिच पर लाने पड़े हैं। खेल रुकने तक केकेआर का स्कोर 3.4 ओवर में 25/2 है।

6 Apr 2026, 08:18:31 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: मैदान से हटने लगे कवर्स

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ ने मैदान से कवर्स हटाना शुरू कर दिया है। अगर दोबारा बारिश नहीं होती है, तो खेल जल्द ही फिर से शुरू हो सकता है। इसी बीच, स्टैंड्स में मौजूद केकेआर के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अपनी टीम की खराब शुरुआत (25/2) और बारिश के खलल के बीच किंग खान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्हें केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ काफी गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया है।

6 Apr 2026, 07:55:42 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: बारिश ने रोका मैच, KKR की पारी पर ब्रेक

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 3.4 ओवर ही हुए थे कि अचानक आई बारिश ने खेल रोक दिया। खेल रुकने तक केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं।

6 Apr 2026, 07:43:04 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: कोलकाता को लगा दोहरा झटका

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। पंजाब किंग्स के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ही ओवर में कहर बरपाते हुए केकेआर को दो बड़े झटके दिए।

6 Apr 2026, 07:32:30 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: मैदान पर उतरे केकेआर के ओपनर्स

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: ईडन गार्डन्स के मैदान पर अंपायर्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रीज पर उतर चुके हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की नजरें पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बटोरने पर होंगी।

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स अपनी आक्रामक फील्डिंग और सटीक गेंदबाजी से कोलकाता को शुरुआती झटके देने के लिए तैयार है।

6 Apr 2026, 07:27:18 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: पंजाब किंग्स प्लेइंग XI

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

प्रियांश आर्य का 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर मैदान पर उतरना लगभग तय माना जा रहा है।

6 Apr 2026, 07:26:09 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: KKR प्लेइंग XI

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

ब्लेसिंग मुजरबानी को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतारा जा सकता है। नवदीप सैनी के आने से टीम की तेज गेंदबाजी को नई धार मिलने की उम्मीद है।

6 Apr 2026, 07:04:43 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: पंजाब किंग्स करेगी पहले गेंदबाजी

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स अब पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी। नमी वाली परिस्थितियों में पंजाब के गेंदबाज शुरुआती झटकों के साथ केकेआर को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे।

6 Apr 2026, 07:01:32 PM IST

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: नवदीप सैनी करेंगे डेब्यू?

KKR vs PBKS Live Score IPL 2026: ईडन गार्डन्स से बड़ी खबर आ रही है। केकेआर के कैंप में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को डेब्यू कैप सौंपी गई है। सैनी को इस सीजन की शुरुआत में हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। उन्हें कैप मिलने का मतलब है कि या तो वैभव अरोड़ा या कार्तिक त्यागी आज बाहर बैठेंगे, या फिर रोवमैन पॉवेल को जगह देने के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है।

6 Apr 2026, 06:57:20 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: पिच से हटाए गए कवर्स

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: ईडन गार्डन्स से फैंस के लिए राहत भरी खबर है। फिलहाल बारिश रुक गई है और पिच से कवर्स हटा लिए गए हैं। पिच काफी समय तक कवर्स के नीचे रही है, इसलिए यह शुरुआत में थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, खासकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए। बारिश की आशंका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

6 Apr 2026, 06:53:27 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स (PBKS) स्क्वाड

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स (PBKS) स्क्वाड:

मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, श्रेयस अय्यर, बेन ड्वारशुइस, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, मुशीर खान, विशाल निषाद

6 Apr 2026, 06:52:59 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) स्क्वाड

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) स्क्वाड:

अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, फिन एलन, रचिन रवींद्र, कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, दक्ष कामरा

6 Apr 2026, 06:50:09 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: ईडन गार्डन्स में कांटे की टक्कर

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: KKR की शुरुआत इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। अपने शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम के मिडिल ऑर्डर और लचर गेंदबाजी को सुधारने की है। ईडन गार्डन्स के घरेलू मैदान पर KKR वापसी की पूरी कोशिश करेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सKKR vs PBKS IPL 2026 Update: ईडन गार्डन्स में बारिश के चलते KKR vs PBKS मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को 1-1 अंक
More
होमट्रेंड्सKKR vs PBKS IPL 2026 Update: ईडन गार्डन्स में बारिश के चलते KKR vs PBKS मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को 1-1 अंक