Smriti Irani Transformation: स्मृति ईरानी की तरह बनना है फिट तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए फॉलो करें ये टिप्स

स्मृति ईरानी ने फिटनेस के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई। उन्होंने ग्लूटेन और डेयरी फ्री डाइट के साथ नियमित एक्सरसाइज किया, जिससे उनकी सेहत में सुधार हुआ और वजन घटाने में मदद मिली।

Manali Rastogi
अपडेटेड9 Dec 2025, 02:13 PM IST
Smriti Irani Transformation: स्मृति ईरानी की तरह बनना है फिट तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Smriti Irani Transformation: स्मृति ईरानी की तरह बनना है फिट तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए फॉलो करें ये टिप्स

मशहूर टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी बहू का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी पिछले कुछ समय से घर-घर अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जानी जा रही हैं। एक्टिंग से पॉलिटिक्स में कदम रखने वाली स्मृति ने खुद को फैट से फिट करके बहुत से महिलाओं के सामने एक मिसाल पेश की है। यही वजह है कि उनकी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मगर लोग अब ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कैसे किया।

यह भी पढ़ें | सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए डॉक्टर ने बताए खास टिप्स, डिटेल में जानिए

अगर आप भी खुद को फैट से फिट करना चाहते हैं तो स्मृति ईरानी के ट्रांसफॉर्मेशन से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं। हालांकि, आजकल की लाइफस्टाइल के चलते खुद को फिट रखना अपने आप में एक चैलेंज है, लेकिन ये काम उतना भी मुश्किल नहीं जितना लोगों को लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी स्मृति ईरानी की तरह एक बैलेंस्ड लाइफस्टाइल को अपनाएं। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने आपको फिट कैसे किया।

यह भी पढ़ें | रोज 10 मिनट ये काम करने से कम हो जाएगा हार्ट अटैक का खतरा, जानें डॉक्टर से

स्मृति ईरानी ने अपने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े और समझदारी भरे बदलाव किए। उन्होंने किसी एक बात पर निर्भर रहने के बजाय खाने, योग, वॉक और सही लाइफस्टाइल को साथ जोड़कर अपने शरीर और स्वास्थ्य में सुधार किया। उनकी फिटनेस जर्नी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो बिना ज्यादा दवाइयों या कड़े क्रैश डाइट के स्वस्थ तरीके से फिट होना चाहते हैं।

ग्लूटेन और डेयरी फ्री डाइट को किया फॉलो

सबसे पहले उन्होंने अपने खाने पर ध्यान दिया। स्मृति ईरानी ने ग्लूटेन और डेयरी फ्री डाइट अपनाई। इसका मतलब है कि उन्होंने गेहूं से बने फ़ूड आइटम्स और दूध से बने प्रोडक्ट्स से दूरी बनाई। इससे पेट हल्का रहने लगा, सूजन कम हुई और शरीर में एनर्जी भी बढ़ी। ग्लूटेन और डेयरी कई लोगों के लिए पाचन से जुड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं इसलिए इन्हें हटाने से उन्हें बेहतर महसूस हुआ।

करती हैं प्रोटीन से भरपूर नाश्ता

स्मृति का नाश्ता प्रोटीन से भरपूर रहता है। प्रोटीन वजन नियंत्रित करने में मदद करता है क्योंकि यह आपको देर तक भूख नहीं लगने देता और मांसपेशियों को मजबूत रखता है। अंडे, दालें, पनीर के विकल्प, चिया या अन्य हेल्दी प्रोटीन सोर्स उनके दैनिक भोजन का हिस्सा रहे। इससे उनका मेटाबॉलिज्म बेहतर हुआ और वजन घटाने में भी तेजी आई।

एक्सरसाइज पर भी है जरूरी

खाने के साथ उन्होंने एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान दिया। योग उनके फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा रहा। योग से शरीर लचीला बना, तनाव कम हुआ और मानसिक शांति भी मिली। इसके अलावा उन्होंने नियमित वॉक शुरू की।

यह भी पढ़ें | दिसंबर में रिलीज हो रहीं बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां देखें

रोज पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती हैं और दिल भी मजबूत रहता है। एक और दिलचस्प बदलाव था बैंगन को अपने खाने में शामिल करना। बैंगन फाइबर से भरपूर होता है और जल्दी भूख नहीं लगने देता। यह वजन घटाने में मदद करता है और कैलोरी भी कम देता है।

धीरे धीरे इन सब बदलावों ने मिलकर असर दिखाया। स्मृति ईरानी पहले से ज्यादा फिट, एक्टिव और ऊर्जावान नजर आती हैं। उनकी कहानी बताती है कि अगर समझदारी से सही खाने और नियमित व्यायाम को अपनाया जाए तो कोई भी खुद को फैट से फिट बना सकता है।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदारी नहीं है।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSmriti Irani Transformation: स्मृति ईरानी की तरह बनना है फिट तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए फॉलो करें ये टिप्स
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSmriti Irani Transformation: स्मृति ईरानी की तरह बनना है फिट तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए फॉलो करें ये टिप्स