Janmashtami Puja Timing 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का क्या है शुभ मुहूर्त? नोट कर लें दिल्ली से मुंबई तक पूजा की टाइमिंग

Janmashtami Ka Shubh Muhurat: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे भारत में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं आपके शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त क्या है?

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Aug 2025, 08:14 PM IST
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2025
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2025(PTI)

Krishna Janmashtami 2025 Time: आज का दिन पूरे भारतवर्ष में भक्ति और उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष जन्माष्टमी पर भक्तगण श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव का उत्सव मना रहे हैं। मथुरा, वृंदावन, द्वारका और देश के कोने-कोने में मंदिरों को फूलों, दीपों और रंगोली से सजाया गया है। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म की आरती के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

मंदिरों में शंखनाद, घंटा-घड़ियाल, और भजन-कीर्तन की गूंज से हर भक्त का मन श्रीकृष्णमय हो गया है। इस बार का पर्व विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ आया है, जिसमें अष्टमी तिथि, चंद्रमा का उदय, और रोहिणी नक्षत्र एक साथ पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में भगवान कृष्ण की पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है?

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2025 (Krishna Janmashtami Puja Muhurat 2025)

 शहर का नाम पूजा मुहूर्त
नई दिल्ली12:04 AM – 12:47 AM
नोएडा12:03 AM – 12:46 AM
पुणे12:16 AM – 01:01 AM
चेन्नई11:50 PM – 12:36 AM
जयपुर12:09 AM – 12:53 AM
हैदराबाद11:58 PM – 12:43 AM
गुरुग्राम12:04 AM – 12:48 AM
चंडीगढ़12:06 AM – 12:49 AM
कोलकाता11:19 PM – 12:03 AM
मुंबई12:20 AM – 01:05 AM
बेंगलुरु12:01 AM – 12:47 AM
अहमदाबाद12:22 AM – 01:06 AM
मथुरा-वृंदावन12:02 AM – 12:46 AM

पूजा विधि और सामग्री

पूजा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर पीले वस्त्रों में सजाया जाता है। पूजा सामग्री में शामिल हैं:

  • सामग्री: गंगाजल, तुलसी, चंदन, धूप, दीप, फूल, माखन-मिश्री, पंचमेवा
  • श्रृंगार: मोरपंख, बांसुरी, मुकुट, झूला, पीतांबर
  • भोग: पंजीरी, मेवे, तिल, गोंद, खरबूजे के बीज, लड्डू

मथुरा, वृंदावन, द्वारका और इस्कॉन मंदिरों में आज विशेष झांकियां, कीर्तन और रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म की आरती का आयोजन हो रहा है। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJanmashtami Puja Timing 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का क्या है शुभ मुहूर्त? नोट कर लें दिल्ली से मुंबई तक पूजा की टाइमिंग
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJanmashtami Puja Timing 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का क्या है शुभ मुहूर्त? नोट कर लें दिल्ली से मुंबई तक पूजा की टाइमिंग