Kritika Kamra: कृति‍का कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

Kritika Kamra-Gaurav Kapur: कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया, जिसके बाद फैन्स में उत्साह साफ दिख रहा है। लंबे समय से उनके रिलेशन को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब उनकी तस्वीरों से सबकुछ खुलकर सामने आ गया है।

Priya Shandilya
अपडेटेड10 Dec 2025, 04:43 PM IST
कृति‍का कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर
कृति‍का कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

Kritika Kamra-Gaurav Kapur: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

कृतिका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो सीरीज शेयर की, जिसमें दोनों ब्रेकफास्ट डेट एन्जॉय करते दिख रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “Breakfast with”, और फिर तस्वीरों ने सारी कहानी खुद ही बयां कर दी। उनकी इस फोटो सीरीज पर फैन्स ने कमेंट सेक्शन में उनपर खूब प्यार लुटाया है। किसी ने बधाई दी तो किसी ने कपल को 'प्यारा' बताया। महीनों से चल रही अटकलों के बाद ये तस्वीरें फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थीं।

पहले भी एक साथ आ चुके हैं नजर

कई महीनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन की खबरें आ रही थीं। कई बार दोनों को मुंबई में साथ देखा गया, कभी किसी रेस्तरां में तो कभी दोस्तों के साथ आउटिंग पर। लेकिन अब कृतिका की पोस्ट के बाद उनका रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया है।

कौन हैं कृतिका कामरा?

कृतिका ने टीवी शो कितनी मोहब्बत है, कुछ तो लोग कहेंगे, और रिपोर्टर्स जैसे कई हिट शोज में काम किया है। हाल में वह वेब और फिल्मों में भी काफी एक्टिव हुई हैं। उन्हें तांडव, बंबई मेरी जान, भीड़ जैसी प्रोजेक्ट्स से काफी नाम मिला। कृतिका मूल रूप से बरेली की रहने वाली हैं। उन्होंने नई दिल्ली के NIFT से फैशन कम्युनिकेशन की पढ़ाई भी की है। कृतिका का नाम पहले एक्टर करण कुंद्रा से जुड़ा था और बाद में जैकी भगनानी के साथ भी उनके रिश्ते की चर्चा थी।

कौन हैं गौरव कपूर?

गौरव कपूर का नाम क्रिकेट शो Breakfast with Champions से जुड़ा है। IPL के दौरान Extraaa Innings T20 में बतौर होस्ट उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। गौरव पहले VJ और RJ रह चुके हैं और फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने डरना माना है (2003), अ वेडनसडे (2008) और बैड लक गोविंद (2009) में काम किया है। गौरव की शादी पहले मॉडल-एक्ट्रेस किरत भट्टल से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

फैन्स फिलहाल दोनों की नई तस्वीरों और आगे आने वाली अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे नई जोड़ी और नया चैप्टर कहकर खूब सेलिब्रेट किया जा रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKritika Kamra: कृति‍का कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKritika Kamra: कृति‍का कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज