Krishna Janmashtmi 2025: जन्माष्टमी की रात लड्डू गोपाल पर भूलकर भी न चढ़ाए ये फूल, रुष्ट हो सकते हैं भगवान कृष्ण

Laddu Gopal Puja Mistakes: कृष्ण जन्माष्टमी 2025 हर भक्त के लिए महत्वपूर्ण है। घरों में श्रीकृष्ण के जन्म की तैयारी हो रही है। पूजा में श्रद्धा और सावधानी से लड्डू गोपाल को प्रसन्न किया जा सकता है, हालांकि कुछ फूलों का ध्यान रखना आवश्यक है, जो लड्डू गोपाल को नहीं पसंद हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड16 Aug 2025, 03:08 PM IST
लड्डू गोपाल को नहीं पसंद हैं ये फूल
लड्डू गोपाल को नहीं पसंद हैं ये फूल

Krishna Janmashtmi 2025: आज का दिन हर राधा-कृष्ण भक्त के लिए बेहद खास है। घर-घर में श्रीकृष्ण के जन्म की तैयारियां चल रही हैं। कहीं झूला सज रहा है, तो कहीं माखन मिश्री का भोग बन रहा है, और कहीं राधा-कृष्ण की झांकी में भक्त भावविभोर हो रहे हैं। जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं,बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के आगमन का उत्सव है।

इस पावन अवसर पर अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो लड्डू गोपाल रुष्ट हो सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल बताते हैं कि जन्माष्टमी पर कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

लड्डू गोपाल को नाराज कर सकती हैं ये 5 बातें

  • जन्माष्टमी के दिन बाल या नाखून काटना अशुभ माना जाता है।
  • कृष्ण भले ही श्याम रंग के हों, लेकिन पूजा में हल्के और शुभ रंगों का प्रयोग ही करें।
  • आज के दिन प्याज, लहसुन, मांसाहार या चावल जैसे तामसिक पदार्थों से दूर रहें। सात्विक भोजन ही भगवान को प्रिय है।
  • तुलसी माता को श्रीकृष्ण अत्यंत प्रिय हैं, लेकिन आज के दिन उन्हें तोड़ना वर्जित है। पहले से तोड़े पत्तों का ही उपयोग करें।
  • श्रीकृष्ण को गायें अत्यंत प्रिय हैं। आज के दिन उन्हें भोजन कराना विशेष पुण्यदायक माना जाता है।
  • इस जन्माष्टमी पर अगर आप चाहते हैं कि लड्डू गोपाल आपके घर में सदा विराजें, तो इन बातों का ध्यान रखें। पूजा में प्रेम, श्रद्धा और नियम का पालन करें, क्योंकि भगवान भाव के भूखे हैं, भोग के नहीं।

यह भी पढ़ें | कृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए उपवास के नियम, इस दिन क्या करें और क्या नहीं

भूलकर भी न चढ़ाएं ये फूल

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा में केवड़ा, कनेर, पलाश और रातरानी जैसे फूल भूलकर भी न चढ़ाएं, क्योंकि ये भगवान श्रीकृष्ण को अप्रिय माने जाते हैं। पूजा में पीले गुलाब, गेंदे और तुलसी दल जैसे सात्विक पुष्प ही शुभ फल देते हैं।

लड्डू गोपाल को कैसे खुश करें?

जन्माष्टमी का पर्व केवल रीति-रिवाजों का पालन नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से आत्मिक जुड़ाव का अवसर है। इस दिन अगर पूजा में सच्ची श्रद्धा, निर्मल भाव और थोड़ी सी सावधानी रखी जाए, तो लड्डू गोपाल न सिर्फ प्रसन्न होते हैं, बल्कि आपके जीवन में प्रेम, आनंद और समृद्धि की वर्षा भी करते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKrishna Janmashtmi 2025: जन्माष्टमी की रात लड्डू गोपाल पर भूलकर भी न चढ़ाए ये फूल, रुष्ट हो सकते हैं भगवान कृष्ण
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKrishna Janmashtmi 2025: जन्माष्टमी की रात लड्डू गोपाल पर भूलकर भी न चढ़ाए ये फूल, रुष्ट हो सकते हैं भगवान कृष्ण