Who is Sona Chandel: कौन हैं लेडी सिंघम बनीं RTO सोना चंदेल? अपनी ही सरकारी गाड़ी और पति की स्कूटी का काटा चालान

Who is Sona Chandel: हिमाचल प्रदेश की RTO अधिकारी सोना चंदेल ने अपनी सरकारी गाड़ी और पति की स्कूटी पर चालान काटकर नियमों का पालन किया। उनकी कार्रवाइयों का बाद लोग उन्हें 'लेडी सिंघम' बता रहे हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Jan 2026, 05:49 PM IST
कौन हैं लेडी सिंघम बनीं RTO सोना चंदेल
कौन हैं लेडी सिंघम बनीं RTO सोना चंदेल

Who is Sona Chandel: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक ऐसी अफसर सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिन्होंने कानून के आगे किसी की परवाह नहीं की। RTO सोना चंदेल ने न सिर्फ अपनी सरकारी गाड़ी का चालान काटा, बल्कि पति की स्कूटी पर भी भारी जुर्माना ठोंका। ये कार्रवाई देखकर लोग उन्हें 'लेडी सिंघम' कहने लगे हैं, क्योंकि उनके लिए कानून सबके ऊपर है। आइए जानते हैं कि कौन हैं सोना चंदेल

सोना चंदेल कौन हैं?

सोना चंदेल हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले RTO अधिकारी हैं। उन्होंने साल 2024-25 तक चालान काटकर सरकारी खजाने में करीब ढाई करोड़ रुपये जमा करवाए हैं। सोना चंदेल नियमों के मामले में किसी को भी नहीं छोड़ती हैं, चाहे फिर गाड़ी उनके विभाग की ही क्यों न हो।

यह भी पढ़ें | पिंक सहेली कार्ड बनवाने से पहले जान लें ऐज लिमिट? कैसे काम करता है ये काम

पिछले महीने ही गाड़ियों की जांच के दौरान उनके स्टाफ ने उन्हें बताया कि उनके विभाग की सरकारी गाड़ी (नंबर HP 63 C-7365) का प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल हो चुका है। स्टाफ की बात सुनते ही सोना चंदेल ने बिना झिझक तुरंत 500 रुपये का चालान काटा और मौके पर ही पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवा लिया।

पति की स्कूटी का भी काट दिया चालान

इससे पहले मई 2025 में HSRP अभियान के दौरान सोना चंदेल ने पति की स्कूटी (नंबर HP 71-9045) पर नजर डाली, जो बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के थी। उन्होंने बिना देर किए 3,000 रुपये का चालान काट दिया और जुर्माना खुद की जेब से भरा।सोना चंदेल की ये कार्रवाइयां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर लोग उन्हें 'लेडी सिंघम' बुला रहे हैं और सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं हिमाचल पुलिस और परिवहन विभाग भी उनकी तारीफ कर रहा है।

बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ओवरलोड ट्रालों पर जमकर कार्रवाई की गई है। कई ट्रालों को अवैध नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया है। वहीं, बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही निजी स्कूल बसों को भी पकड़कर जब्त किया जा रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Sona Chandel: कौन हैं लेडी सिंघम बनीं RTO सोना चंदेल? अपनी ही सरकारी गाड़ी और पति की स्कूटी का काटा चालान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Sona Chandel: कौन हैं लेडी सिंघम बनीं RTO सोना चंदेल? अपनी ही सरकारी गाड़ी और पति की स्कूटी का काटा चालान